बरही (पूर्वी पंचायत), झारखंड — युवा साथी झारखंड संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक आज बरही प्रखंड के पूर्वी पंचायत में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 15 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की रूपरेखा तैयार करना और उसकी तैयारियों की समीक्षा करना रहा।
बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने की। उपाध्यक्ष सरफराज खान, उपकोषाध्यक्ष सारूफ आलम, उपसचिव आशीष यादव, और मीडिया प्रभारी अनिल सिंह सहित कई सक्रिय सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।
इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित सदस्यों में सहमद खान, जुनैद अंसारी, मो. नईम, सद्दाम खान, गुलाम अंसारी, दिपेश कुमार, परमेश्वर यादव, मासूम अंसारी, मो. शहजाद, मो. शाहबुद्दीन, पंकज पासवान, प्रकाश यादव, विकास यादव, मिन्हाज खान, गौतम कुमार, और मो. शकील, नौशाद, प्रताप, सचिन का सक्रिय योगदान रहा।
सभी सदस्यों ने मिलकर आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किए जा रहे रक्तदान शिविर को सफल बनाने हेतु कार्य विभाजन, प्रचार-प्रसार और स्वास्थ्य विभाग से समन्वय जैसे अहम बिंदुओं पर चर्चा की। संस्था का उद्देश्य इस शिविर के माध्यम से जरूरतमंदों को रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने कहा कि, “रक्तदान एक महादान है और हम सभी युवा मिलकर इसे जन आंदोलन का रूप देंगे। 15 अगस्त को हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक रक्तदाताओं को जोड़ना है।”
युवा साथी झारखंड के इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है, और स्थानीय लोगों से भी रक्तदान में भाग लेने की अपील की गई है।
YuvaSathiJharkhand #BloodDonationCamp #BarhiNews #15AugustInitiative #YouthPower #RaktadanMahadan #स्वतंत्रता_दिवस2025






