बरही (हजारीबाग), 20 जुलाई — बरही प्रखंड के देवचनदा मोड़ पर शनिवार शाम करीब 6:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने दो मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार नरसिंह टिंग्ग (निवासी – कुंडवा) गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वाहन व चालक की तलाश जारी है।
यह हादसा क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के खतरे और सड़क सुरक्षा के प्रति बढ़ती लापरवाही को उजागर करता है। स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पर सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।






