झारखंड के चतरा और हजारीबाग जिले की सीमा पर शुक्रवार को सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने चार नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। इस मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए, जिनमें 15 लाख रुपए का इनामी सब-जोनल कमांडर सहदेव महतो, नताशा, रंजीत गंझू और बुधन शामिल हैं। भारी संख्या में कारतूस बरामद
वहीं, मुठभेड़ के बाद जब जवानों ने इलाके में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया। मौके से चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए। इसके साथ ही दो एके-47 (AK-47) राइफल, भारी संख्या में कारतूस, नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोग के सामान का जखीरा मिला है। बटुका के घने जंगलों में हुई मुठभेड़ यह कार्रवाई पुलिस और कोबरा बटालियन के संयुक्त अभियान के तहत की गई। यह मुठभेड़ आज सुबह चतरा जिले के पिपरवार और हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ‘बटुका’ के घने जंगलों में हुई। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि नक्सलियों का एक बड़ा दस्ता इस इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रचने के लिए इकट्ठा हुआ है। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग सूचना के आधार पर चतरा-हजारीबाग पुलिस और कोबरा बटालियन के जवानों ने संयुक्त रूप से घेराबंदी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरना शुरू किया, नक्सलियों ने खुद को घिरा पाकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। यह मुठभेड़ घंटों तक चली, जिसमें सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को मौके पर ही मार गिराया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सहदेव महतो लंबे समय से चतरा, हजारीबाग और लातेहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय था। ——————————– ये भी खबर पढ़िए मुठभेड़ के बाद सारंडा में चल रहा सर्च अभियान:जवानों ने नक्सलियों को चारों ओर से घेरा, भागने के सभी रास्ते को कर दिया है सील सारंडा अंतर्गत छोटानागरा थाना अंतर्गत बालिबा के पास चडराडेरा के जंगल में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
सूत्र बताते हैं कि फोर्स ने नक्सलियों को चारों ओर से घेर रखा है। उनके भागने के सभी रास्ते को सील कर दिया गया है। साथ ही आसमान से भी कड़ी नजर रखी जा रही है। एक अन्य सूत्र की मानें तो नक्सलियों की संख्या सौ से ज्यादा है। इसमें एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा भी शामिल है। वहीं, मामले को लेकर जिले के एसपी अमित रेनू नेभी बताया कि अभी सर्च अभियान चल रहा है। जंगल से अभी कोई अपडेट नहीं मिला है। पढ़िए पूरी खबर…
चतरा-हजारीबाग सीमा पर मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर:15 लाख के इनामी सहदेव और महिला नक्सली भी मारी गई, दो एके-47 राइफल बरामद
By InstaKhabar
On: April 17, 2026 4:42 PM






