इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

डीडीए की फ्लैट बिक्री में रिकॉर्ड उछाल:पहली तिमाही में 1,020 करोड़ का राजस्व; पिछले साल के मुकाबले 120% की वृद्धि, 1,284 फ्लैट बिके

On: July 16, 2026 9:46 PM
Follow Us:

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में फ्लैट बिक्री और राजस्व के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। डीडीए ने अप्रैल से जून के बीच 1,284 फ्लैट बेचकर 1,020 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 462 करोड़ रुपए की तुलना में 120 प्रतिशत अधिक है। उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू के नेतृत्व में उप-नगरों के विकास और बेहतर बुनियादी ढांचे पर किए गए कार्यों का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। डीडीए का कहना है कि उसकी आवासीय योजनाओं में जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है और सभी आय वर्गों के लोगों ने फ्लैट खरीदने में रुचि दिखाई है। 31 जुलाई तक बढ़ाई योजनाएं इस तिमाही में नरेला सबसे बड़ा आवासीय हॉटस्पॉट बनकर उभरा। यहां 1,153 फ्लैट बिके, जो कुल बिक्री का करीब 90 प्रतिशत है। अधिकारियों के अनुसार, अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (यूईआर-II) और प्रस्तावित रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होने के कारण नरेला की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। डीडीए की वर्तमान योजनाओं- कर्मयोगी आवास योजना, नागरिक आवास योजना और टावरिंग हाइट्स (कड़कड़डूमा) के तहत फ्लैटों की बिक्री की जा रही है। ये योजनाएं 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी गई हैं। सभी फ्लैट ‘रेडी-टू-मूव’ और फ्रीहोल्ड हैं तथा खरीद प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। पहली तिमाही के प्रमुख आंकड़े कुल बेचे गए फ्लैट: 1,284 कुल राजस्व: 1,020 करोड़ रुपए पिछले वर्ष की पहली तिमाही का राजस्व: 462 करोड़ रुपए राजस्व में वृद्धि: 120% नरेला में बिके फ्लैट: 1,153 (करीब 90%) किस श्रेणी में कितने फ्लैट बिके एमआईजी (मिडिल इनकम ग्रुप): 435 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): 336 एलआईजी (लो इनकम ग्रुप): 322 एचआईजी (हाई इनकम ग्रुप): 191 सफलता के पीछे ये कारण नरेला में बेहतर कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर। ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर ऑनलाइन बिक्री। आसान होम लोन विकल्प और डिजिटल हेल्पडेस्क। वॉट्सएप चैटबॉट और सैंपल फ्लैट जैसी सुविधाएं। वित्त वर्ष 2025-26 में भी डीडीए ने 11,764 फ्लैट बेचकर रिकॉर्ड बनाया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली- हरियाणा सीमा पर बनेगा नया आरसीसी ड्रेन:जलभराव से मिलेगा छुटकारा, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया निरीक्षण; अधिकारियों को दिए निर्देश

मेक्सिको में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा बढ़ा:10 लाख लोगों के लिए अलर्ट जारी, पड़ोसी देशों में भी महसूस हुए झटके

भाजपा का महाराष्ट्र् के दोनों दलों को ऑफर:NCP और NCP (SP) आपस में फिर से मिल जाएं, फिर एनडीए की सहयोगी बनें

सर गैरी सोबर्स का 89 साल की उम्र में निधन:वेस्टइंडीज के लिए 93 टेस्ट खेले, फर्स्ट-क्लास में पहली बार 6 गेंद पर 6 छक्के लगाए

होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर:14 मिनट के बाद रेस्क्यू टीम ने निकाला, मुस्कुराते हुए थरूर बोले- हम ठीक हैं

दिल्ली में वर्षा जल संरक्षण मिशन तेज:1500 रेन वाटर हार्वेस्टिंग परियोजनाओं पर काम, लोक निर्माण मंत्री ने लिया जल संचयन प्रणाली का जायजा

Leave a Comment