इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

दिल्ली के चिड़ियाघर में 3 एशियाई शावकों का जन्म:शेरों की संख्या बढ़कर हुई 9, विशेष प्रसूति कक्ष में रखा, 24 घंटे की जा रही निगरानी

On: July 10, 2026 9:18 PM
Follow Us:

नई दिल्ली। दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (नेशनल जूलॉजिकल पार्क) से वन्यजीव प्रेमियों के लिए सुखद खबर है। चिड़ियाघर में 7 जुलाई को तीन नन्हे एशियाई शेर के शावकों का जन्म हुआ है। ये शावक शेरनी ‘महागौरी’ और शेर ‘महेश्वर’ की संतान हैं। इस जोड़ी ने लगातार दूसरे साल सफल प्रजनन कर लुप्तप्राय एशियाई शेरों के संरक्षण में बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इससे पहले 2025 में भी इस जोड़ी ने दो शावकों ‘कार्तिक’ और ‘करणी’ को जन्म दिया था। एशियाई शेर बढ़कर 9 हुए इन तीन नए मेहमानों के आने से चिड़ियाघर में एशियाई शेरों का कुनबा 6 से बढ़कर अब 9 हो गया है। प्रशासन के मुताबिक, शेरनी और नवजात शावकों को फिलहाल विशेष प्रसूति कक्ष (मेटरनिटी वार्ड) में चौबीसों घंटे सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। शुरुआती दिनों में उनके बेहतर विकास के लिए पूरी तरह शांत माहौल दिया जा रहा है। लगातार मिल रही इस सफलता से चिड़ियाघर प्रशासन बेहद उत्साहित है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली विधानसभा में मंगल महर्षि चरितम् का विमोचन:संस्कृत का महाकाव्य, विजेंद्र गुप्ता बोले- संस्कृत केवल प्राचीन भाषा नहीं, बल्कि भारत की सभ्यतागत चेतना

प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार-वर्ल्ड बैंक ने मिलाया हाथ:65% खर्च उठाएगा बैंक: 8,300 करोड़ से शुरू होगी महापरियोजना

दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले AAP को झटका:इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का भाजपा में विलय, 16 पार्षदों ने जॉइन की पार्टी

फिल्म प्रमोशन के लिए देहरादून पहुंचीं हुमा कुरैशी:बोलीं-छोटे बजट की फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों का प्यार ही फिल्म का प्रचार

बोकारो थर्मल में युवक की रेल से कटकर मौत:शव की नहीं हो सकी अब तक पहचान, दाहिने हाथ पर ‘करण’ नाम का दिखा टैटू

अंडर-19 क्रिकेट में श्रीलंंका ने भारत को हराया:आखिरी ओवर में चौका-छक्का लगाया; तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती

Leave a Comment