अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की छोटी बेटी टिफनी ट्रम्प पति माइकल बोलोस के साथ सोमवार दोपहर गुजरात के जामनगर पहुंचीं। यहां वे अंबानी परिवार की मेहमान बनेंगी। टिफनी रिलायंस के वनतारा का दौरा कर रात यहीं बिताएंगी। इससे पहले, रविवार शाम टिफनी ट्रम्प और उनके पति बोलोस ऐतिहासिक सोनार दुर्ग (जैसलमेर फोर्ट) देखने पहुंचे। गोपा चौक से दोनों ई-गोल्फ कार्ट में सवार होकर किले में दाखिल हुए। दशहरा चौक पहुंचने पर जैसलमेर के पूर्व महारावल चैतन्यराज सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने फोर्ट में बने म्यूजियम की भी विजिट की। टिफनी की जैसलमेर और आगरा दौरे की 5 तस्वीरें… ताजमहल की फोटो शेयर कर लिखा- ‘The Stunning Taj Mahal’ इससे पहले, शनिवार को टिफनी ट्रम्प और उनके पति ने आगरा (यूपी) में ताजमहल देखा। वहां वे करीब एक घंटा रहे। जैसलमेर पहुंचने से करीब 2 घंटे पहले टिफनी ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर ताजमहल की फोटो शेयर की। कैप्शन लिखा- “The Stunning Taj Mahal”। ——————
ये खबर भी पढ़ें… ट्रंप की बेटी ने होटल से बनाया ताजमहल का VIDEO:सूर्यास्त के वक्त का नजारा रिकॉर्ड किया, पति के साथ रातभर आगरा में ठहरीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी ट्रम्प ने शनिवार को पति माइकल बॉऊलोस के साथ ताजमहल देखा। नारंगी रंग की लॉन्ग ड्रेस और सनग्लासेस में टिफनी काफी खूबसूरत नजर आईं। ताज की बेमिसाल खूबसूरती और नक्काशी देखकर वो काफी प्रभावित हुईं। पूरी खबर पढ़ें…
डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी गुजरात पहुंची:अंबानी परिवार की मेहमान बनीं, जामनगर में रिलायंस के वनतारा में रुकेंगी
By InstaKhabar
On: June 1, 2026 7:24 PM





