इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

झोपड़ी में लगी आग, खड़े ट्रक को लिया चपेट में:फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियाें ने आग पर पाया काबू, डेढ़ माह से खड़ा था कबाड़ ट्रक

On: June 1, 2026 7:24 PM
Follow Us:

डालटनगंज रेलवे स्टेशन के गुड्स यार्ड के पास सोमवार शाम एक झोपड़ी में आग लगने से पास खड़ा एक ट्रक जलकर खाक हो गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह घटना रेलवे ट्रैक से कुछ ही दूरी पर हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग पहले झोपड़ी में लगी और उससे निकली चिंगारी ने पास खड़े ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्टेशन परिसर में खराब हालत में खड़ा था ट्रक यह ट्रक बेलवाटिका के सूरज कुमार और रेडमा के संटू कुमार की साझेदारी में था। ट्रक डेढ़ महीने से स्टेशन परिसर में खराब हालत में खड़ा था और उसे कबाड़ में बेचने की तैयारी थी। झोपड़ी चैनपुर के कंकारी की रहने वाली अनिता कुंवर की थी, जो पिछले एक साल से बंद थी। पहले यह झोपड़ी एक होटल के रूप में संचालित होती थी। गुड्स यार्ड के पास मौजूद लोगों ने आग देखकर तुरंत शहर थाना को सूचना दी। सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का काम किया। इस घटना में ट्रक के जलने से लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। अनिता कुंवर के अनुसार, झोपड़ी में रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ICC ने क्रिकेट कनाडा की सदस्यता को सस्पेंड किया:खिलाड़ियों पर असर नहीं होगा, काउंसिल की फंडिंग से खेलेंगे टूर्नामेंट

डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी गुजरात पहुंची:अंबानी परिवार की मेहमान बनीं, जामनगर में रिलायंस के वनतारा में रुकेंगी

पलामू में मुजाहिद अंसारी हत्याकांड का खुलासा:दोस्त ने एक साल पहले हुए झगड़े का लिया बदला, जंगल में की थी हत्या; दो गिरफ्तार

CAU का ‘मीडियम पेसर टैलेंट हंट’ कल से:देहरादून-हरिद्वार समेत 7 जिलों में ट्रायल, एंट्री बिल्कुल फ्री

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:छात्रा ने VIDEO बना सुसाइड किया; बारिश से छत गिरी, सगे भाई दबे; BJP मंत्री ने सिर झुका माफी मांगी

पलामू में यूपी के शिक्षक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:खिड़की के ग्रिल से लटका मिला शव, फोन नहीं उठाने पर खुला मामला

Leave a Comment