इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

हमारा फोकस सिर्फ अगला मैच:डेब्यू स्टार प्रफुल्ल ने बताया टीम का गेम प्लान; बोले- जीत से ज्यादा अच्छी क्रिकेट खेलना जरूरी

On: April 24, 2026 5:10 PM
Follow Us:

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने आने वाले मैचों के लिए अपनी रणनीति साझा की है। प्रफुल्ल का मानना है कि उनकी टीम का पूरा फोकस इस समय लंबी योजनाओं के बजाय एक-एक मैच पर है। उनका मुख्य उद्देश्य मैदान पर उतरकर परिणाम की चिंता किए बिना केवल अच्छी क्रिकेट’खेलना है। सनराइजर्स हैदराबाद के डेब्यू स्टार प्रफुल्ल ने IPL 2026 के दौरान गुरुवार को जियोस्टार प्रेस रुम में मीडिया से बात की। दैनिक भास्कर के सवाल पर प्रफुल्ल ने कहा, जाहिर है कि ट्रॉफी जीतना हमारा पहला लक्ष्य है, लेकिन हम बहुत आगे की योजना नहीं बनाते। हम हर मैच के लिए अलग रणनीति तैयार करते हैं। हमारा ध्यान इस बात पर है कि हम इस मैच को जीतें और इसमें अच्छा प्रदर्शन करें। 3 विकेट वाले पहले बॉलर 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL डेब्यू में प्रफुल्ल हिंगे ने इतिहास रचा। वे पहले ओवर में 3 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। इससे पहले IPL इतिहास में 32 बार पहले ओवर में 2 विकेट लिए गए थे। उन्होंने दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को आउट किया। चौथी पर ध्रुव जुरेल को बोल्ड किया। आखिरी गेंद पर लुहान-ड्रे प्रिटोरियस को कैच कराकर तीसरा विकेट लिया। तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। इसके बाद चौथे विकेट तीसरे ओवर की आखिरी बॉल पर लिया। 30 लाख रुपए में बिके प्रफुल्ल हिंगे को SRH ने इस बार मिनी ऑक्शन में 30 लाख रुपए में खरीदा था। यह हिंगे का बेस प्राइज भी था। माना जा रहा था कि यह तेज गेंदबाज अपनी गेंदबाजी से हैदाराबाद के सरप्राइज पैकेज साबित हो सकता है और हुआ भी ऐसा ही। प्रफुल्ल का करियर अब तक 10 फस्ट क्लास मैचों में दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 26.66 की औसत से 27 विकेट लिए हैं। प्रफुल्ल विदर्भ की पहली विजय हजारे ट्रॉफी खिताब जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। उन्होंने टीम की जीत में अपनी भूमिका निभाई और पांच मैचों में पांच विकेट लिए थे। उनके नाम 6 लिस्ट ए मैचों में पांच विकेट हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह में 10 किलो गांजा जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार:पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा, पचंबा और जमुआ में की गई कार्रवाई

सोनम कपूर ने शेयर की न्यू-बॉर्न बेबी की पहली तस्वीर:बोलीं- जिंदगी एक सपने जैसी है; पति आनंद और बड़े बेटे वायु भी साथ दिखे

BMW F 450 GS एडवेंचर बाइक भारत में लॉन्च:420cc का पैरेलल-ट्विन इंजन के साथ ABS प्रो और ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर्स, शुरुआती कीमत ₹4.70 लाख

पलामू में एक लाख रुपए का गांजा जब्त:दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ा

धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क धंसी, विधायक राज सिन्हा धरने पर बैठे:मरम्मत और पुनर्वास की मांग पर ग्रामीणों संग अनिश्चितकालीन धरना

पारिवारिक विवाद में व्यक्ति ने घर में लगाई आग:जमशेदपुर के गोलपाड़ी में लाखों का सामान राख, आरोपी फरार

Leave a Comment