इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

पलामू में एक लाख रुपए का गांजा जब्त:दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ा

On: April 24, 2026 5:10 PM
Follow Us:

पलामू में शहर थाना पुलिस ने एक लाख रुपए कीमत के साढ़े पांच किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में आबादगंज के चितरंजन कुमार गुप्ता (32) और चियांकी के नंद किशोर पांडेय (50) शामिल हैं। दोनों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस को गुरुवार रात सूचना मिली थी कि शहर में गांजा की खरीद-बिक्री होने वाली है। जानकारी के अनुसार, रेड़मा चौक की ओर से हाउसिंग कॉलोनी स्थित सत्संग मंदिर इलाके में गांजा कारोबारी पहुंचने वाले थे। इस सूचना पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। आरोपी हाउसिंग कॉलोनी से पाटन की ओर जा रहे थे पुलिस टीम ने सत्संग मंदिर हाउसिंग कॉलोनी के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। रात करीब साढ़े नौ बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति हाउसिंग कॉलोनी से पाटन की ओर जा रहे थे। पुलिस को देखकर दोनों संदिग्धों ने मोटरसाइकिल घुमाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों के पास मौजूद बैग की जांच करने पर उसमें गांजा बरामद हुआ। सदर एसडीपीओ ने बताया कि चितरंजन के पास से दो पैकेट में लपेटा हुआ चार किलो और नंद किशोर के पास से डेढ़ किलो गांजा मिला। इसके अतिरिक्त, उनके पास से 7200 रुपये नकद भी बरामद हुए। पुलिस ने मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। सदर एसडीपीओ ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मोबाइल फोन के जरिए गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की बात कह रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह में 10 किलो गांजा जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार:पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा, पचंबा और जमुआ में की गई कार्रवाई

सोनम कपूर ने शेयर की न्यू-बॉर्न बेबी की पहली तस्वीर:बोलीं- जिंदगी एक सपने जैसी है; पति आनंद और बड़े बेटे वायु भी साथ दिखे

BMW F 450 GS एडवेंचर बाइक भारत में लॉन्च:420cc का पैरेलल-ट्विन इंजन के साथ ABS प्रो और ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर्स, शुरुआती कीमत ₹4.70 लाख

हमारा फोकस सिर्फ अगला मैच:डेब्यू स्टार प्रफुल्ल ने बताया टीम का गेम प्लान; बोले- जीत से ज्यादा अच्छी क्रिकेट खेलना जरूरी

धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क धंसी, विधायक राज सिन्हा धरने पर बैठे:मरम्मत और पुनर्वास की मांग पर ग्रामीणों संग अनिश्चितकालीन धरना

पारिवारिक विवाद में व्यक्ति ने घर में लगाई आग:जमशेदपुर के गोलपाड़ी में लाखों का सामान राख, आरोपी फरार

Leave a Comment