इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

गिट्टी लदा हाईवा और ट्रेलर टकराए, लपटों ने ट्रेलर को किया राख – खलासी की मौत की आशंका

On: September 19, 2025 6:57 AM
Follow Us:
हजारीबाग के बरकट्ठा में हाईवा और ट्रेलर की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, खलासी के जिंदा जलने की आशंका

हजारीबाग ज़िले के बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत कोनहरा खुर्द रोड कटिंग के पास गुरुवार की देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। गिट्टी से लदा एक हाईवा और ट्रेलर (नंबर एमएल 01 एए 3712) आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और कुछ ही मिनटों में चारों ओर लपटें उठने लगीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त ट्रेलर का खलासी केबिन में ही फंसा रह गया। आग इतनी भयावह थी कि कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं बढ़ पाया। लोगों का मानना है कि खलासी की मौके पर ही जलकर मौत हो गई होगी, हालांकि प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की है।

ग्रामीणों का आरोप – देर से पहुंचा दमकल

ग्रामीणों ने नाराज़गी जताते हुए बताया कि हादसे के बाद लगभग एक घंटे तक किसी तरह की मदद नहीं पहुंची। न तो दमकल की गाड़ी समय पर आई और न ही प्रशासनिक राहत कार्य शुरू हुआ। लोग लगातार मदद की गुहार लगाते रहे लेकिन आग की भीषणता के सामने सब लाचार हो गए।

हादसे से मचा अफरातफरी का माहौल

इस भीषण सड़क दुर्घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि फायर ब्रिगेड की टीम समय पर पहुंच जाती, तो शायद एक निर्दोष की जान बचाई जा सकती थी।

फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सूरत में कर्मचारी ने ₹24 करोड़ का सामान फूंका…VIDEO:मालिकों ने वेतन का ₹10000 नहीं दिया तो ₹150 के पेट्रोल से मार्केट में आग लगाई

बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र में ध्वनि प्रदूषण का मामला उठाया:बोला- हम किसी धर्म-त्योहार के नहीं, शोर के खिलाफ; राज्य सरकार से गाइडलाइन मांगी

ईरान के आसमान में फिर UFO दिखने का दावा:1976 में भी दिखा था; पीछा करने वाले फाइटर जेट के सिस्टम फेल हो गए थे

मिजोरम में UCC लागू करने की मांग:BJP विधायक बोले- एक पत्नी वाला सिस्टम मिजो महिलाओं के लिए फायदेमंद, गैर-आदिवासियों से शादी पर सुरक्षा मिलेगी

रिजवान को PCB ने मीडिया से बात करने से रोका:सट्टेबाजी-जुए की जांच पर सफाई देना चाहते थे; दो बार मांगी अनुमति, दोनों बार इनकार

जोगेश्वरी के विसर्जन कुंड में फैला करंट, युवक की मौत:लालबाग इलाके में भी गणेश पंडाल के पास करंट से बच्ची-महिला की मौत हुई थी

Leave a Comment