इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

गुमला में दिल दहला देने वाली वारदात:हथौड़ी से भाभी की हत्या कर थाने में किया सरेंडर, नशे की हाल में घटना को दिया अंजाम

On: August 17, 2025 7:13 PM
Follow Us:

झारखंड के गुमला जिले से रविवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बसिया थाना क्षेत्र के कुरडेग गांव में नशे में धुत एक युवक ने अपनी ही भाभी की हथौड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान बिलियम हेम्ब्रम के रूप में हुई है, जिसने घटना के बाद खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पति के जंगल जाने के बाद घटी वारदात पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 30 वर्षीय अरुणा हेम्ब्रम के रूप में हुई है। घटना के समय अरुणा के पति सिंगरेम हेम्ब्रम लकड़ी चुनने जंगल गए हुए थे। इसी दौरान किसी विवाद को लेकर आरोपी बिलियम ने भाभी पर हथौड़ी से हमला कर दिया। वारदात की जानकारी सबसे पहले मृतका के पुत्र ने अपने पिता को जंगल में जाकर दी। नशे की हालत में किया हमला थानेदार युधिष्ठिर प्रजापति ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में था और विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में आकर अरुणा की जान ले ली। हमले के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया वारदात के बाद आरोपी बिलियम हेम्ब्रम ने सीधे थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गांव में इस घटना से दहशत और सन्नाटा फैल गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गुमला में दो बाइक की टक्कर, तीन घायल:दो गंभीर रूप से जख्मी, रिम्स रेफर किए गए; किसी ने नहीं पहना था हेलमेट

म्यांमार सीमा से आए उग्रवादियों ने मणिपुर में घर जलाए:सुबह 4 बजे हमला, लोग जान बचाकर जंगलों में भागे, महिला समेत दो लापता

पलामू में युवक के प्राइवेट पार्ट से निकली कोल्डड्रिंक बोतल:पेट दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने 30 मिनट में निकाला बोतल

एकनाथ शिंदे का हेलिकॉप्टर आंधी में फंसा:शादी समारोह में जा रहे थे, पायलट रास्ते से लौटा; जुहू हेलीपैड पर सेफ लैंडिंग

चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा:भ्रष्टाचार मामले में वेई फेंघे और ली शांगफू दोषी करार, पूरी प्रॉपर्टी भी जब्त

द ओडिसी’ का ट्रेलर जारी:ट्रोजन युद्ध के बाद ओडीसियस की घर लौटने की जर्नी पर है कहानी

Leave a Comment