इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

काव्या मारन क्या म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध से करेंगी शादी:अनिरुद्ध के अंकल बोले- दोनों की शादी होगी; सनराइजर्स हैदराबाद कि मालिक हैं काव्या

On: June 28, 2026 8:46 PM
Follow Us:

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सीईओ काव्या मारन की शादी की खबरें एक बार फिरचर्चा में हैं। अनिरुद्ध के अंकल और तमिल एक्टर वाई जी महेंद्रन ने दोनों की शादी का दावा किया है। महेंद्रन ने तमिल चैनल केपीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें जो बताया गया है, उसके मुताबिक यह शादी पक्की है। काव्या और अनिरुद्ध की जोड़ी बहुत अच्छी है। हालांकि, अनिरुद्ध और काव्या मारन की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। अंकल बोले- यह शादी बिल्कुल पक्की है
एक्टर वाई जी महेंद्रन ने एक तमिल चैनल केपीटीवी को दिए इंटरव्यू में इस रिश्ते पर बात की। उन्होंने अनिरुद्ध की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत ही शांत स्वभाव का लड़का है। मैं उसे बधाई देना चाहता हूं। वह एक बहुत बड़ी शादी करने जा रहा है। मुझे जो जानकारी मिली है, उससे यह बिल्कुल पक्की बात है कि दोनों शादी कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने शादी की तारीख या जगह के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की। काव्या साधारण लड़की नहीं हैं
महेंद्रन ने सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि काव्या कोई साधारण लड़की नहीं हैं। उनमें इतनी बड़ी आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद को संभालने की क्षमता है। उन्हें अपने पिता से बिजनेस के गुण मिले हैं। दोनों की जोड़ी बहुत अच्छी रहेगी और उन्हें साथ आकर म्यूजिकल बिजनेस में हाथ आजमाना चाहिए। साल 2025 में भी फैली थी अफवाह
अनिरुद्ध और काव्या मारन के अफेयर की चर्चा पहली बार नहीं हुई है। साल 2025 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हुई थी। इसमें दावा किया गया था कि दोनों एक साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं। उस पोस्ट में यह भी कहा गया था कि अनिरुद्ध के रिश्तेदार और सुपरस्टार रजनीकांत ने इस सिलसिले में काव्या के पिता कलानिधि मारन से मुलाकात भी की थी। अनिरुद्ध ने पहले किया था इनकार
साल 2025 में जब शादी की खबरें वायरल हुई थीं, तब अनिरुद्ध रविचंदर ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसका खंडन किया था। उन्होंने लिखा था, ‘शादी? मजेदार है। लोग शांत रहें और अफवाहें फैलाना बंद करें।’ उस समय अनिरुद्ध ने शादी की बात को पूरी तरह खारिज कर दिया था, लेकिन काव्या मारन को डेट करने के सवाल पर कोई कमेंट नहीं किया था। अब उनके अंकल के बयान के बाद यह मामला फिर चर्चा में आ गया है। तमिल सिनेमा के बड़े म्यूजिक कंपोजर हैं अनिरुद्ध दोनों के बैकग्राउंड की बात करें तो अनिरुद्ध रविचंदर तमिल सिनेमा के बड़े म्यूजिक कंपोजर्स में से एक हैं, जिन्होंने साल 2012 में आई फिल्म ‘3’ के गाने ‘व्हाई दिस कोलावेरी डी’ से अपनी खास पहचान बनाई थी। वे सुपरस्टार रजनीकांत के रिश्तेदार भी हैं और उन्होंने ‘लियो’ और ‘कूली’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में संगीत दिया है। दूसरी तरफ, काव्या मारन देश के बड़े मीडिया हाउसेज में से एक ‘सन ग्रुप’ के फाउंडर और चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं। काव्या वर्तमान में सन टीवी नेटवर्क की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का पूरा काम संभालती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

DU एडमिशन में फंसे 20 हजार छात्र:CBSE री-इवैल्युएशन में देरी, सीटें फुल होने का डर; यूनिवर्सिटी ने कहा- पैनिक न हों, मिलेगा मौका

दिल्ली में 10वीं मंजिल से गिरकर बच्ची की मौत:उठने के बाद मां को तलाश रही थी; लोगों बोले-जाली होती तो जान बच जाती

दिल्ली में झुग्गियों के लिए ₹700 करोड़ मंजूर:बिधूड़ी का दावा-केजरीवाल सरकार 11 साल में जो नहीं कर पाई, बीजेपी ने 11 महीने में किया

स्पोर्ट्स अपडेट्स:बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान किया; न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट उनका आखिरी मैच होगा

दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके:अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर, 8 देशों में भी महसूस हुए झटके

फिल्ममेकर के. भाग्यराज का निधन:पत्नी और बेटे को सीएम विजय ने सांत्वना दी, तृषा बोलीं- यकीन नहीं हो रहा कि कल ही साथ थे

Leave a Comment