इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

खाने का तेल सस्ता होगा, सरकार ने कस्टम ड्यूटी घटाई:सोया और पाम ऑयल पर शुल्क 10% से 5% हुआ; सूरजमुखी तेल पर ड्यूटी खत्म

On: September 24, 2026 2:08 AM
Follow Us:

केंद्र सरकार ने खाने के तेल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी घटा दी है। इससे देश में खाना पकाने का तेल सस्ता हो सकता है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, नई दरें 24 सितंबर से लागू होंगी। सरकार ने क्रूड सोया और क्रूड पाम ऑयल पर शुल्क 10% से घटाकर 5% कर दिया है। रिफाइंड सोया और रिफाइंड पाम ऑयल पर ड्यूटी 32.5% से घटाकर 27.5% की गई है। क्रूड सूरजमुखी तेल पर शुल्क 10% से घटाकर शून्य कर दिया गया है। रिफाइंड ऑयल पर भी शुल्क घटा रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर कस्टम ड्यूटी 32.5% से घटाकर 22.5% कर दी गई है। इन कटौतियों से खाद्य तेलों की आयात लागत कम होने की उम्मीद है। इससे ग्राहकों को कीमतों में राहत मिल सकती है। हालांकि, ग्राहकों को मिलने वाली राहत इस बात पर निर्भर करेगी कि सप्लाई चेन में ड्यूटी कटौती का फायदा किस तरह आगे पहुंचाया जाता है। भारत में पाम, सरसो और मूंगफली के तेल का इस्तेमाल पाम तेल: यह सबसे सस्ता होता है, इसलिए बाहर के खाने, नमकीन, बिस्कुट और ढाबों में सबसे ज्यादा यही इस्तेमाल होता है। सोयाबीन तेल: यह हल्का और सस्ता होने के कारण, भारतीय घरों की रसोई में रोज़ाना के खाना पकाने के लिए सबसे लोकप्रिय है। सरसों का तेल: उत्तर और पूर्वी भारत की पहली पसंद, जो अपने तीखे स्वाद और स्वास्थ्य गुणों के कारण जाना जाता है। सूरजमुखी का तेल: यह पचने में हल्का माना जाता है, इसलिए शहरी घरों में सेहत के प्रति जागरूक लोग इसका खूब इस्तेमाल करते हैं। मूंगफली का तेल: गुजरात और दक्षिण भारत में मुख्य रूप से इस्तेमाल होने वाला यह तेल पकौड़े या डीप-फ्राइंग जैसी चीज़ों के लिए बेहतरीन है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेट्रो में दिखेंगी दिल्ली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं:सीएम रेखा गुप्ता ने आईटीओ मेट्रो स्टेशन से विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

NEET-UG पेपर लीक, आरोपी के बेटे पर 2 साल बैन:NTA ने परीक्षा देने पर रोक लगाई; CBI का आरोप- ₹5 लाख देकर सवाल खरीदे

महिलाओं-ट्रांसजेंडर्स को मिलेंगे 1,300 गुलाबी ई-ऑटो:कैबिनेट ने ‘दुर्गा’ योजना को दी मंजूरी; स्वरोजगार के साथ सुरक्षित और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने का लक्ष्य

दिल्ली में नाबालिग से रेप; सोशल मीडिया पर दोस्त बनाया:झांसा देकर होटल में बुलाया; POCSO के 96.6% मामलों में आरोपी पीड़ित को पहले से जानता है

कैंसर की दवा की 10 गुना कीमत क्यों वसूल रहे:सुप्रीम कोर्ट बोला- रिटेलर को ₹2700, मरीज को ₹27000 में मिल रही; ये दिनदहाड़े डकैती

ट्रम्प की ईरान को धमकी-समझौता करो, वरना तबाह कर देंगे:7 महीने में 10 से ज्यादा धमकियां दीं, हर बार पलटे

Leave a Comment