इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

मेट्रो में दिखेंगी दिल्ली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं:सीएम रेखा गुप्ता ने आईटीओ मेट्रो स्टेशन से विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

On: September 24, 2026 2:08 AM
Follow Us:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत दिल्ली सरकार ने अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं और नागरिक सुविधाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को आईटीओ मेट्रो स्टेशन से सरकार की योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी से सुसज्जित विशेष मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सरकार का कहना है कि दिल्ली मेट्रो के व्यापक नेटवर्क के जरिए रोजाना यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाएगी। इसका उद्देश्य पात्र नागरिकों को उनके लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देना और उनका लाभ उठाने के लिए जागरूक करना है। विशेष मेट्रो ट्रेनों में आयुष्मान वय वंदना योजना, लास्ट माइल कनेक्टिविटी, एमएसएमई के लिए कारोबार आसान बनाने की पहल और बिना गारंटी 10 करोड़ रुपए तक के ऋण, इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के तहत कर लाभ व सब्सिडी और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी प्रदर्शित की गई है। इसके अलावा पांच रुपए में भोजन उपलब्ध कराने वाली अटल कैंटीन योजना, जरूरतमंद महिलाओं के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2,500 रुपए की सहायता, दिल्ली मेट्रो विस्तार, ‘स्वच्छ दिल्ली-हरित दिल्ली’ अभियान, महिलाओं के लिए सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड, 1,511 अनधिकृत कॉलोनियों का नियमितीकरण और स्वच्छ यमुना मिशन की जानकारी भी दी जा रही है। सरकार के अनुसार, इस पहल से दिल्लीवासियों को रोजाना के सफर के दौरान ही उनके लिए उपलब्ध योजनाओं और नागरिक सुविधाओं की जानकारी सरल तरीके से मिल सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

NEET-UG पेपर लीक, आरोपी के बेटे पर 2 साल बैन:NTA ने परीक्षा देने पर रोक लगाई; CBI का आरोप- ₹5 लाख देकर सवाल खरीदे

महिलाओं-ट्रांसजेंडर्स को मिलेंगे 1,300 गुलाबी ई-ऑटो:कैबिनेट ने ‘दुर्गा’ योजना को दी मंजूरी; स्वरोजगार के साथ सुरक्षित और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने का लक्ष्य

खाने का तेल सस्ता होगा, सरकार ने कस्टम ड्यूटी घटाई:सोया और पाम ऑयल पर शुल्क 10% से 5% हुआ; सूरजमुखी तेल पर ड्यूटी खत्म

दिल्ली में नाबालिग से रेप; सोशल मीडिया पर दोस्त बनाया:झांसा देकर होटल में बुलाया; POCSO के 96.6% मामलों में आरोपी पीड़ित को पहले से जानता है

कैंसर की दवा की 10 गुना कीमत क्यों वसूल रहे:सुप्रीम कोर्ट बोला- रिटेलर को ₹2700, मरीज को ₹27000 में मिल रही; ये दिनदहाड़े डकैती

ट्रम्प की ईरान को धमकी-समझौता करो, वरना तबाह कर देंगे:7 महीने में 10 से ज्यादा धमकियां दीं, हर बार पलटे

Leave a Comment