इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

खगड़िया हादसे में CISF जवान और पत्नी की मौत:मधुपुर में अंतिम संस्कार, जवानों ने दी सम्मानपूर्वक सलामी

On: May 1, 2026 5:23 PM
Follow Us:

खगड़िया में हुए सड़क हादसे में CISF जवान विपिन चौरसिया और उनकी पत्नी दीपमाला चौरसिया का निधन हो गया। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर मधुपुर के चांदवारी गांव लाया गया। पार्थिव शरीर पहुंचते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। बाद में दोनों का अंतिम संस्कार बैकुंठ धाम में पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। इस दौरान चित्रा यूनिट से पहुंचे CISF के जवानों ने अपने साथी को सम्मानपूर्वक गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी दी। विपिन चौरसिया दुर्गापुर स्टील प्लांट में CISF में हवलदार के पद पर कार्यरत थे। वे अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उनकी पत्नी दीपमाला चौरसिया भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता थीं और सामाजिक कार्यों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासी, जनप्रतिनिधि और परिचित शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और दिवंगत दंपती की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गोड्डा में महिला से दिनदहाड़े चेन छिन्नतई:बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, बाराहाट बाजार जाते वक्त हुई घटना

आदित्यपुर में नवनिर्मित कंपनी में गिरे दो मजदूर, मौत:20 फीट की ऊंचाई पर निर्माण कार्य कर रहे थे, संतुलन बिगड़ने से दोनों गिरे नीचे

सऊदी अरब ई-स्पोर्ट्स की दुनिया में कदम जमा रहा:वजह- तेल ​पर निर्भरता कम करना; जुलाई में होगा वर्ल्ड कप, 2000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

पलामू में बोलेरो-बाइक की टक्कर, एक की मौत:फोरलेन पर हुआ हादसा, घायल का अस्पताल में इलाज जारी

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू होगा:श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सक्रिय

कुनिका सदानंद ने दरगाह वाले वीडियो पर रिएक्ट किया:भागवत कथा में जाने का वीडियो शेयर कर कहा- मजार, मंदिर, चर्च, गुरुद्वारे सभी जगह जाती हूं

Leave a Comment