इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

संजू बोले- धोनी क्रिकेट के फेडरर, कोहली अल्काराज जैसे:महिला टीम का वर्ल्डकप जीतना इंस्पायरिंग था, ऑस्ट्रेलिया से खेलने का अब डर नहीं

On: June 22, 2026 8:33 PM
Follow Us:

विंबलडन से पहले भारतीय विकेटकीपर संजू सैमसन ने क्रिकेट और टेनिस के प्लेयर्स के बीच तुलना की। उन्होंने जियोस्टार से बातचीत में कहा कि अगर क्रिकेट में किसी खिलाड़ी की तुलना रोजर फेडरर से की जा सकती है तो वह पूर्व भारतीय कप्तान एम एस धोनी हैं। वहीं उन्होंने विराट कोहली की तुलना टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज से की। सैमसन ने 2025 में भारत की महिला टीम के वनडे वर्ल्ड कप खिताब को भी याद किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश फाइनल देख रहा था और उस जीत ने भारतीय क्रिकेट को नई दिशा दी। सैमसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने को लेकर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा, जब हम बड़े हो रहे थे तब लगभग हर वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया ही जीतता था। यही वजह है कि उनके लिए हमारे मन में काफी सम्मान है। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। हम चैंपियन हैं और उसी सोच के साथ मुकाबला करते हैं। इसलिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सम्मान तो है, लेकिन डर नहीं। धोनी में फेडरर जैसा धैर्य सैमसन ने कहा, क्रिकेट के रोजर फेडरर एमएस धोनी हैं। वह जिस तरह अपने काम को अंजाम देते हैं। उसमें गजब का धैर्य और शांति दिखती है। जब वह अच्छा खेलते हैं तो सब कुछ बेहद आसान नजर आता है, लेकिन उसका असर बहुत बड़ा होता है। दूसरी ओर कार्लोस अल्काराज काफी अटैकिंग प्लेयर हैं। विराट भाई ने भी अपने करियर की शुरुआत उसी अंदाज में की थी। वे एनर्जी से भरे रहते हैं, इसलिए उनकी तुलना अल्काराज से की जा सकती है। महिला वर्ल्ड कप जीत ने बढ़ाया भरोसा सैमसन ने 2025 में भारत की वर्ल्ड कप जीत पर कहा, हम सभी फाइनल देख रहे थे। मेरा परिवार और देशभर के लोग टीवी के सामने बैठे थे। यह पूरे देश के लिए बेहद खास पल था। हमें हमेशा विश्वास था कि हम वर्ल्ड कप जीत सकते हैं, लेकिन मंजिल अभी भी दूर लगती थी। नवंबर 2025 के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया था। बोपन्ना ने सिनर और रयबाकिना को बताया दावेदार पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना भी संजू के साथ मौजूद थे। उन्होंने भी विंबलडन 2026 के मेंस में मौजूदा चैंपियन यानिक सिनर को खिताब का सबसे बड़ा दावेदार बताया, जबकि महिला एकल में एलेना रयबाकिना पर भरोसा जताया। विंबलडन 2026 29 जून से 12 जुलाई तक होगा। ————————-
यह खबर भी पढ़ें…
हरमनप्रीत 200 टी-20 खेलने वाली पहली क्रिकेटर साउथ अफ्रीका ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को 6 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका ने 159 रन का टारगेट हासिल किया। यह टी-20 वर्ल्ड कप का तीसरा और साउथ अफ्रीका का सबसे बड़ा रनचेज रहा। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

क्रेड एप के फाउंडर कुणाल वॉट्सएप के नए ग्लोबल हेड:पैरेंट कंपनी मेटा क्रेड में ₹8,550 करोड़ निवेश करेगी; विल कैथकार्ट संभालेंगे AI की कमान

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन सकते हैं एंडी बर्नहैम:किंग ऑफ द नॉर्थ के नाम से मशहूर, दो बार पीएम पद की रेस हारे

दिल्ली में 23 नई सेवाएं टाइम-बाउंड सिस्टम में शामिल:तय समय में मिलेंगी सरकारी सेवाएं, पंजीकरण के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

IGI एयरपोर्ट को मिलेगी नई मेट्रो कनेक्टिविटी:2.3 किमी लंबा कॉरिडोर बनेगा, शटल बसों से मिलेगी छुट्टी; टर्मिनल-1 बनेगा प्रमुख इंटरचेंज स्टेशन

दिल्ली में बारिश से पहले सड़कें होंगी गड्ढामुक्त:एक दिन में 2,000 से अधिक गड्ढों का लक्ष्य; मंत्री प्रवेश ने किया निरीक्षण

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश से टी-20 सीरीज 3-0 से जीती:तीसरे मुकाबले में 7 विकेट से हराया; मिचेल मार्श की फिफ्टी

Leave a Comment