इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

संसद मार्च में पुलिस एक्शन के खिलाफ सुनवाई कल:सुप्रीम कोर्ट में 2 याचिकाएं पहुंचीं; पुलिस पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग का आरोप

On: July 26, 2026 10:23 PM
Follow Us:

सुप्रीम कोर्ट सोमवार को दो अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। इन याचिकाओं में आरोप है कि NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने ज्यादती की। ये याचिकाएं 20 जुलाई के संसद मार्च से जुड़ी है, जिसे कॉकरोच जनता पार्टी ने आयोजित किया था। 27 जुलाई की कॉज लिस्ट के मुताबिक, इन याचिकाओं को CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच में रखा जाएगा। CJI की अध्यक्षता वाली बेंच ने 24 जुलाई को इन याचिकाओं पर सुनवाई करने पर सहमति जताई थी। सीनियर एडवोकेट गोपाल शंकरनारायणन ने बेंच से कहा था, “पुलिस छात्रों के खिलाफ बहुत ज्यादा बल प्रयोग कर रही है।” अब सुप्रीम कोर्ट इन याचिकाओं पर सुनवाई कर यह तय करेगा कि आगे क्या कदम उठाए जाने चाहिए। 20 जुलाई के संसद मार्च की 2 तस्वीरें… संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज, 100 से ज्यादा घायल कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला था। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चले प्रदर्शन में कई बार प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़े, संसद की ओर मार्च किया। ये लोग जंतर-मंतर से संसद मार्ग, जनपथ चौराहा, वॉर मेमोरियल, कर्तव्य पथ, विजय चौक से संसद के करीब पहुंच गए थे।। इन लोगों ने संसद में घुसने की कोशिश की थी। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे। देर शाम को पथराव की तस्वीरें भी सामने आईं। इसमें 100 से ज्यादा लोग घायल हुए। हालांकि पुलिस ने शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर को खाली करा लिया। लेकिन, रात करीब 11 बजे CJP समर्थक जंतर-मंतर पहुंचे और फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिया था। 36 दिन चला CJP का प्रदर्शन, प्रधान के इस्तीफे से खत्म 3 मई को नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का गुस्सा आंदोलन में बदला। सोशल मीडिया पर 16 मई को कॉकरोच जनता पार्टी बनी। 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे। 36 दिन तक चला यह आंदोलन 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफे के बाद खत्म हुआ। प्रधान ने एक बयान में इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा- पिछले 10 दिन की घटनाओं ने उन्हें बहुत दुखी किया है और यह मुद्दा व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का मामला नहीं है। इसके अलावा, छात्रों के साथ अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने भी 26 दिन की भूख हड़ताल सरकार के आश्वासन के बाद खत्म कर दी थी। वे भी सोमवार को मेदांता हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगे। दिल्ली हाईकोर्ट में भी पुलिस के एक्शन के खिलाफ दायर हैं 2 याचिकाएं CJP का प्रदर्शन खत्म, रिएक्शन जारी 1. PM मोदी का ऐलान- परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स बनाई:पीएम मोदी ने रविवार शाम 7 बजे के करीब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। मोदी ने कहा- फ्रेंड्स स्टूडेंट के भविष्य के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। इंफोसिस को-फाउंडर नंदन नीलेकणी जी के नेतृत्व में एक हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया है। जो एग्जॉनेशन रिफॉर्म की तरफ फोकस करेगा। पढ़ें पूरी खबर… 2. राहुल गांधी की अमित शाह को लेटर, पूछा- पैलेट गन किसने चलवाई: राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। इसमें राहुल ने दो सवाल पूछे हैं। पहला- प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया? अगर आपने नहीं तो फिर किसने दिया? दूसरा- सामान्य कपड़ों में आए जिन लोगों ने लाठीचार्ज किया, वे पुलिसकर्मी थे या वॉलंटियर्स? उनकी तैनाती किसने की। पढ़ें पूरी खबर… ——————————————- कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ी भास्कर की ये खबरें भी पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

क्रिकेटर अर्शदीप का गर्लफेंड संग रिश्ता कन्फर्म:इंस्टाग्राम पर 2 PHOTOS शेयर कीं, लिखा- माय पर्सन; 3 महीने से अफेयर की चर्चा थी

मोदी बोले- पेपरलीक रोकने के लिए कल कठोर कानून लाएंगे:परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स बनाई, इंफोसिस को-फाउंडर नीलेकणी अध्यक्ष होंगे

चक दे इंडिया पर झूमे छात्र:कॉकरोच समर्थकों ने सेल्फी से रिकॉर्ड किए जश्न के वीडियो

दीपके बोले- हमें कॉकरोच कहने के लिए CJI का शुक्रिया:वरना आज प्रधान का इस्तीफा न होता; पंगा नहीं, कॉकरोच एक बार घुसा तो निकलता नहीं

डीयू यूजी एडमिशन, दूसरे राउंड का सीट आवंटन जारी:24,814 छात्रों को मिला नया अलॉटमेंट-30,682 अभ्यर्थियों को मिली सीट अपग्रेड

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत- केजरीवाल:देश के युवाओं का संघर्ष रंग लाया

Leave a Comment