इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

CAU का ‘मीडियम पेसर टैलेंट हंट’ कल से:देहरादून-हरिद्वार समेत 7 जिलों में ट्रायल, एंट्री बिल्कुल फ्री

On: June 1, 2026 7:24 PM
Follow Us:

उत्तराखंड के युवा तेज गेंदबाजों को तराशने के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की बड़ी मुहिम अब गढ़वाल मंडल में कदम रखने जा रही है। कुमाऊं जोन में मिली शानदार प्रतिक्रिया और सफल आयोजन के बाद, कल यानी 2 जून से गढ़वाल मंडल के सभी जिलों में ‘मीडियम पेसर टैलेंट हंट 2026’ के ट्रायल्स एक साथ शुरू होने जा रहे हैं। इस टैलेंट हंट के जरिए सीजन 2026-2027 के लिए राज्य के नए ‘स्पीड स्टार’ की खोज की जाएगी। गढ़वाल जोन का शेड्यूल, कहां और कब होंगे ट्रायल चयनकर्ताओं की सुविधा और पारदर्शिता के लिए CAU ने गढ़वाल मंडल के विभिन्न स्थानों पर तारीखें तय की हैं। देहरादून और हरिद्वार को छोड़कर बाकी सभी केंद्रों पर ट्रायल सिर्फ कल 2 जून को ही आयोजित किए जाएंगे।
CAU सचिव बोलीं- उत्तराखंड को देंगे नया स्पीड स्टार इस बड़े आयोजन और गढ़वाल जोन की शुरुआत पर बात करते हुए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की सचिव किरण रौतेला वर्मा ने कहा कि कुमाऊं जोन में दो दिनों के भीतर हमने जो प्रतिभा और रफ्तार देखी है, वह वाकई अद्भुत थी। हमारे पास राज्य के कोने-कोने में अविश्वसनीय टैलेंट छिपा हुआ है, बस जरूरत उन्हें एक सही मंच देने की है। सीएयू इस टैलेंट हंट के जरिए उसी कमी को पूरा कर रहा है। अब गढ़वाल डिवीजन की बारी है। हमारी चयन समिति और कोचों की नजरें हर एक गेंद पर होंगी। हम अंडर-19 से लेकर सीनियर स्तर तक के उन गेंदबाजों को तलाश रहे हैं जो आने वाले समय में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश-दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन कर सकें। मेरी सभी प्रतिभावान तेज गेंदबाजों से अपील है कि वे खुलकर अपनी गति का प्रदर्शन करें।” रफ्तार की जंग, सपनों की उड़ान कुमाऊं जोन के ट्रायल्स के दौरान मैदान पर युवाओं का गजब का जज्बा देखने को मिला था। हर एक रन-अप में उत्तराखंड की जर्सी पहनने का सपना और हर एक डिलीवरी में बल्लेबाजों को छकाने की भूख साफ नजर आ रही थी। सीएयू के इस प्रयास से राज्य के उन दूर-दराज के खिलाड़ियों को भी सीधा मौका मिल रहा है, जिन्हें बुनियादी सुविधाएं या सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ICC ने क्रिकेट कनाडा की सदस्यता को सस्पेंड किया:खिलाड़ियों पर असर नहीं होगा, काउंसिल की फंडिंग से खेलेंगे टूर्नामेंट

डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी गुजरात पहुंची:अंबानी परिवार की मेहमान बनीं, जामनगर में रिलायंस के वनतारा में रुकेंगी

पलामू में मुजाहिद अंसारी हत्याकांड का खुलासा:दोस्त ने एक साल पहले हुए झगड़े का लिया बदला, जंगल में की थी हत्या; दो गिरफ्तार

झोपड़ी में लगी आग, खड़े ट्रक को लिया चपेट में:फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियाें ने आग पर पाया काबू, डेढ़ माह से खड़ा था कबाड़ ट्रक

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:छात्रा ने VIDEO बना सुसाइड किया; बारिश से छत गिरी, सगे भाई दबे; BJP मंत्री ने सिर झुका माफी मांगी

पलामू में यूपी के शिक्षक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:खिड़की के ग्रिल से लटका मिला शव, फोन नहीं उठाने पर खुला मामला

Leave a Comment