इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

राज्यसभा चुनाव- झारखंड में क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस उम्मीदवार की हार:भाजपा समर्थित उद्योगपति नाथवानी जीते, 12 राज्यों की 26 सीटों में से 19 NDA को

On: June 18, 2026 8:25 PM
Follow Us:

12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार को चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई। इनमें से 19 सीटें NDA को, इंडिया ब्लॉक को 6 और एक सीट मिजोरम की जोराम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) को मिली। इस चुनाव में NDA और इंडिया ब्लॉक को एक-एक सीट का फायदा हुआ। गुरुवार को झारखंड की 2 और मिजोरम की एक राज्यसभा सीटों के रिजल्ट गुरुवार को आए। झारखंड में एक सीट NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने जीत दर्ज की। वहीं, मिजोरम की एक सीट पर जोराम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) प्रत्याशी के. लल्टलुआंगकिमा जीते। NDA और INDIA ब्लॉक को एक-एक सीट का फायदा झारखंड में 3 वोट अवैध पड़े झारखंड में 2 सीटों में से एक पर JMM की जीत तय थी। दूसरी सीट पर नाथवानी और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के बीच मुकाबला था। क्रॉस वोटिंग की वजह से नाथवानी को 30 और झा को 20 वोट मिले। झारखंड के सभी 81 विधायकों ने मतदान किया। नाथवानी को 28 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के प्रणव झा को 20 वोट मिले। JMM के बैद्यनाथ राम को चुनाव में 30 वोट मिले, जबकि तीन वोट, BJP के दो और कांग्रेस का एक इनवैलिड पाए गए। BJP की लीडरशिप वाले NDA के पास 24 MLA हैं, जो 81 मेंबर वाली असेंबली में पार्लियामेंट के अपर हाउस में सीट पक्की करने के लिए जरूरी 28 से चार कम हैं। JMM और कांग्रेस समेत सत्ताधारी INDIA ब्लॉक के सदन में 56 सदस्य हैं।
मिजोरम से ZPM का कोई सांसद पहली बार राज्यसभा पहुंचा मिजोरम की सत्तारूढ़ जोराम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) का कोई सांसद पहली बार राज्यसभा पहुंचा है। के लालत्लुआंगकिमा ने राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट जीत ली है। लालत्लुआंगकिमा को 36 में से 26 वोट मिले, जबकि विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) की उम्मीदवार जोथानसांगी हमार को 10 वोट मिले। भाजपा के दो और कांग्रेस के एक विधायक ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया, जबकि ZPM के एक विधायक स्वास्थ्य कारणों से वोट नहीं डाल सके।
2017 में बनी ZPM के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। लालत्लुआंगकिमा पार्टी के पहले राज्यसभा सांसद बने हैं। वह 1972 के बाद राज्यसभा पहुंचने वाले मिजोरम के आठवें नेता हैं। राज्य में विधानसभा की 40 सीटें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मनप्रीत भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले हॉकी-प्लेयर:जर्मनी के खिलाफ 413वां मैच खेला, बोले- कोहली से फिटनेस सीखी

वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार:’वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज से पहले लिया आशीर्वाद; सेल्फी के लिए फैंस ने घेरा

मिरांडा हाउस कॉलेज में छात्राओं ने पूछे तीखे सवाल:दो दिन में 800 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, सुविधाओं और कोर्स चयन पर मिली सही जानकारी

आदित्य धर की ‘धुरंधर’ के बाद एक और बड़ी फिल्म:प्रियदर्शन के ‘धुरंधर’ आकाशादित्य लामा ला रहे हैं ‘दुल्हनिया ले आएगी’

ममता बनर्जी के भतीजे की हो सकती है गिरफ्तारी:MP हाईकोर्ट ने अरेस्ट वारंट पर लगी रोक हटाई; मंत्री विजयवर्गीय के बेटे को कहा था ‘गुंडा’

दिल्ली में टीचिंग, नॉन टीचिंग के 1979 पदों पर भर्ती:फीस 100 रुपए, सैलरी मिलेगी 1 लाख 44 हजार तक

Leave a Comment