इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

मिरांडा हाउस कॉलेज में छात्राओं ने पूछे तीखे सवाल:दो दिन में 800 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, सुविधाओं और कोर्स चयन पर मिली सही जानकारी

On: June 18, 2026 8:25 PM
Follow Us:

नई दिल्ली। मिरांडा हाउस कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय ओपन हाउस सत्र का दूसरा दिन छात्राओं और अभिभावकों की भारी भीड़ के नाम रहा। सीयूईटी परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे 200 से अधिक अभ्यर्थी अपने माता-पिता के साथ कॉलेज पहुंचे। दिल्ली-एनसीआर से लेकर बिहार और प्रयागराज तक से आई छात्राएं कॉलेज के शैक्षिक माहौल, लैब और लाइब्रेरी देखकर काफी उत्साहित दिखीं। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. बिजयलक्ष्मी नंदा और गवर्निंग बॉडी के सदस्यों ने छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। छात्राओं ने विशेष रूप से कट-ऑफ, नॉर्मलाइजेशन सीएसएएस पोर्टल और सब्जेक्ट मैपिंग पर सवाल किए। पाठ्यक्रम और हॉस्टल आवंटन वहीं, चार वर्षीय बीएससी-बीएड पाठ्यक्रम और हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया भी चर्चा का केंद्र रही। प्रो बिजयलक्ष्मी नंदा ने कहा कि, हमारा प्रयास है कि छात्राएं पूरी पारदर्शिता के साथ प्रवेश प्रक्रिया को समझें। ये सत्र उन्हें सही कोर्स और अपने भविष्य का चुनाव करने में मददगार साबित हो रहे हैं। कॉलेज की वर्तमान छात्राओं ने इंटर्नशिप और सोसायटियों के बारे में अपने अनुभव साझा किए। शेष सत्र 19 और 22 जून को होंगे, जिसके लिए कॉलेज की वेबसाइट पर पंजीकरण जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्यसभा चुनाव- झारखंड में क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस उम्मीदवार की हार:भाजपा समर्थित उद्योगपति नाथवानी जीते, 12 राज्यों की 26 सीटों में से 19 NDA को

मनप्रीत भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले हॉकी-प्लेयर:जर्मनी के खिलाफ 413वां मैच खेला, बोले- कोहली से फिटनेस सीखी

वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार:’वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज से पहले लिया आशीर्वाद; सेल्फी के लिए फैंस ने घेरा

आदित्य धर की ‘धुरंधर’ के बाद एक और बड़ी फिल्म:प्रियदर्शन के ‘धुरंधर’ आकाशादित्य लामा ला रहे हैं ‘दुल्हनिया ले आएगी’

ममता बनर्जी के भतीजे की हो सकती है गिरफ्तारी:MP हाईकोर्ट ने अरेस्ट वारंट पर लगी रोक हटाई; मंत्री विजयवर्गीय के बेटे को कहा था ‘गुंडा’

दिल्ली में टीचिंग, नॉन टीचिंग के 1979 पदों पर भर्ती:फीस 100 रुपए, सैलरी मिलेगी 1 लाख 44 हजार तक

Leave a Comment