इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार:’वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज से पहले लिया आशीर्वाद; सेल्फी के लिए फैंस ने घेरा

On: June 18, 2026 8:25 PM
Follow Us:

अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे। गुरुवार को अक्षय कुमार ने त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित इस पवित्र मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में अभिनेता को देखते ही वहां मौजूद फैंस ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान अक्षय कुमार पारंपरिक सफेद कुर्ता पहने नजर आए। सोशल मीडिया पर भी अक्षय के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें फैंस उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी अक्षय कई बार अपनी फिल्मों की रिलीज से पहले धार्मिक स्थलों पर जाकर आशीर्वाद लेते रहे हैं। नए गाने ‘दीवाने हैं’ के साथ प्रमोशन
अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, फिल्म का संगीत काफी पसंद किया जा रहा है। गुरुवार को ही मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘दीवाने हैं’ जारी किया है। अक्षय ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस गाने को साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जंगल में केओस है, केओस में सेलिब्रेशन है और इस सेलिब्रेशन में सारे दीवाने हैं।’ 34 स्टार्स से सजी है फिल्म
अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का सफर साल 2023 से शुरू हुआ था, लेकिन शूटिंग के दौरान आई कई दिक्कतों के कारण इसकी रिलीज डेट को बार-बार आगे बढ़ाया गया। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी स्टार कास्ट है। ‘वेलकम टू द जंगल’ में करीब 34 बड़े कलाकार नजर आएंगे। इनमें अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ समेत कई अन्य नाम शामिल हैं। ये खबर भी पढ़ें इवेंट में अक्षय कुमार को कहा गया फ्लॉप एक्टर:मजाकिया अंदाज में दिया जवाब; रिटायरमेंट पर कहा- मरने से 5 मिनट पहले तक काम करना चाहिए एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रिटायरमेंट की खबरों को खारिज कर दिया है। मुंबई में गुरुवार को हुए इस इवेंट में अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे कभी रिटायर नहीं होना चाहते, क्योंकि घर बैठने पर उन्हें बिजली का काम या कुत्ता घुमाने जैसे घरेलू काम करने पड़ेंगे। उन्होंने सलाह दी कि इंसान को मरने से 5 मिनट पहले रिटायर होना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्यसभा चुनाव- झारखंड में क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस उम्मीदवार की हार:भाजपा समर्थित उद्योगपति नाथवानी जीते, 12 राज्यों की 26 सीटों में से 19 NDA को

मनप्रीत भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले हॉकी-प्लेयर:जर्मनी के खिलाफ 413वां मैच खेला, बोले- कोहली से फिटनेस सीखी

मिरांडा हाउस कॉलेज में छात्राओं ने पूछे तीखे सवाल:दो दिन में 800 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, सुविधाओं और कोर्स चयन पर मिली सही जानकारी

आदित्य धर की ‘धुरंधर’ के बाद एक और बड़ी फिल्म:प्रियदर्शन के ‘धुरंधर’ आकाशादित्य लामा ला रहे हैं ‘दुल्हनिया ले आएगी’

ममता बनर्जी के भतीजे की हो सकती है गिरफ्तारी:MP हाईकोर्ट ने अरेस्ट वारंट पर लगी रोक हटाई; मंत्री विजयवर्गीय के बेटे को कहा था ‘गुंडा’

दिल्ली में टीचिंग, नॉन टीचिंग के 1979 पदों पर भर्ती:फीस 100 रुपए, सैलरी मिलेगी 1 लाख 44 हजार तक

Leave a Comment