इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

अस्पताल में फूट-फूटकर रोई महिला होमगार्ड जवान:कहा-हमको पैसा दिलवा दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे; पांच माह से नहीं मिला मानदेय

On: July 18, 2026 9:49 PM
Follow Us:

जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार सुबह एक महिला होमगार्ड जवान अचानक फूट-फूटकर रोने लगी। वो बार-बार कहती रही, हमको पैसा दिलवा दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे। दरअसल, महिला होमगार्ड जवान पांच माह से बकाया मानदेय नहीं मिलने की जानकारी मिलने के बाद ड्यूटी के दौरान ही फूट-फूटकर रोने लगी। आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान महिला को पता चला कि अगले सप्ताह भी बकाया मानदेय मिलने की कोई संभावना नहीं है। पुरुलिया में इलाज करा रही
यह सुनते ही वह रोने लगी। रोते हुए कहने लगी कि यदि अब भी पैसे नहीं मिले तो वह अस्पताल की छत से कूदकर आत्महत्या कर लेगी। महिला होमगार्ड जवान फूलकुमारी ने बताया कि वह पिछले करीब छह माह से रीढ़ के पास असहनीय दर्द से पीड़ित है। वह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में इलाज करा रही है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन की आवश्यकता बताई है, जिस पर हजारों रुपए खर्च होंगे, लेकिन उसके पास इलाज कराने तक के पैसे नहीं हैं। महिला की हालत बिगड़ने और आत्महत्या की बात कहने की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। होमगार्ड जवानों ने समझाया
कई होमगार्ड जवान मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल के पूछताछ केंद्र में बैठाकर काफी देर तक समझाया और सांत्वना दी। इस दौरान वहां मौजूद कई जवान भी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। बताते चले कि करीब एक सप्ताह पहले भी एमजीएम अस्पताल में कार्यरत एक अन्य महिला होमगार्ड ने मानसिक तनाव के बीच फिनाइल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। इलाज के बाद वह अब स्वस्थ होकर दोबारा ड्यूटी पर लौट चुकी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

TMC के बागी 20 सांसद लोकसभा में अलग बैठेंगे:उद्धव के 6 सांसदों के शिंदे गुट में जाने को स्पीकर की मंजूरी, मानसून सत्र में बदलेगी तस्वीर

दावा-खामेनेई के अंतिम संस्कार में विदेश मंत्री को पत्थर मारे:ईरानी राष्ट्रपति को गालियां दीं; कट्टरपंथियों का आरोप- सरकार अमेरिका के सामने झुकी

CBSE 10वीं बोर्ड 2026 सेकंड रिजल्ट जारी:96.78% रहा रिजल्‍ट; 6.63 लाख स्‍टुडेंट्स ने दिया था सेकेंड एग्‍जाम

50MP टेलीफोटो लेंस वाला टेक्नो कैमॉन 50 अल्ट्रा लॉन्च:6.78-इंच डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और वाटरप्रूफ IP69K रेटिंग; शुरुआती कीमत ₹39999

दिल्ली- हरियाणा सीमा पर बनेगा नया आरसीसी ड्रेन:जलभराव से मिलेगा छुटकारा, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया निरीक्षण; अधिकारियों को दिए निर्देश

मेक्सिको में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा बढ़ा:10 लाख लोगों के लिए अलर्ट जारी, पड़ोसी देशों में भी महसूस हुए झटके

Leave a Comment