CBSE कक्षा 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in के जरिये अपना रिजल्ट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 96.78% स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं। CBSE 10वीं मेन एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद लगभग 6.7 लाख छात्रों ने दूसरी बोर्ड की परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन किया था।
रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डिटेल्स : रैंक या टॉपर लिस्ट जारी नहीं CBSE ने इस बार भी साफ किया है कि बोर्ड किसी भी छात्र की रैंक या टॉपर लिस्ट जारी नहीं करेगा। बोर्ड का कहना है कि इसका उद्देश्य छात्रों पर कॉम्पिटिशन का दबाव कम करना है। हालांकि जिन छात्रों ने अलग-अलग विषयों में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया होगा, उन्हें मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा। ये सर्टिफिकेट सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद DigiLocker के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। 33% अंक लाना जरूरी जो छात्र मेन एग्जाम में एक या दो विषय में असफल घोषित किए गए थे। उन्हें दूसरी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है। इसके साथ ही जो छात्र दूसरी बोर्ड की परीक्षा में फेल होंगे, वे छात्र अगले साल बोर्ड की परीक्षा में शामिल होकर अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं। इसी साल शुरू की गई 10वीं बोर्ड सेकंड परीक्षा CBSE ने कक्षा 10वीं के लिए सेकंड (दूसरी) बोर्ड परीक्षा 2026 से ही शुरू की है ताकि छात्रों को उसी शैक्षणिक वर्ष में अपना प्रदर्शन सुधारने का एक और मौका मिल सके। यह व्यवस्था सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों के अनुरूप लागू की गई है। ————– ये खबर भी पढ़ें… UPTET 2026 – 2 से 4 जुलाई तक:16 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल, मल्टी-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 2 से 4 जुलाई तक उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन करेगा। आयोग ने परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। पूरी खबर यहां पढ़ें
CBSE 10वीं बोर्ड 2026 सेकंड रिजल्ट जारी:96.78% रहा रिजल्ट; 6.63 लाख स्टुडेंट्स ने दिया था सेकेंड एग्जाम
By InstaKhabar
On: July 18, 2026 9:49 PM






