बरही। 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बरही प्रखंड परिसर स्थित पूर्वी पंचायत भवन में युवा साथी झारखंड संस्था ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर, जिसमें 62 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और देशभक्ति का अनोखा संदेश दिया।
शिविर का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष विकास सिंह ने किया। उन्होंने कहा –
“रक्तदान सबसे बड़ा दान है। यह किसी की जान बचाता है और इसे कोई मशीन नहीं बना सकती। हमारी संस्था पिछले 6 सालों से स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है और यह नेक काम लगातार जारी रहेगा।”
युवाओं का उत्साह और सामाजिक संदेश
रक्तदान शिविर में सभी युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया और अनुभव साझा करते हुए कहा –
“आज मैंने महसूस किया कि किसी की जिंदगी बचाना, अपने खून के जरिए, एक अलग ही संतोष और खुशी देता है।”
सभी रक्तदाताओं को टी-शर्ट, पौधा, मोमेंटो, प्रमाण पत्र और चाभी रिंग देकर सम्मानित किया गया।

सच्ची देशभक्ति का संदेश
आजसू पार्टी के महासचिव संजय मेहता ने कहा –
“स्वतंत्रता दिवस सिर्फ झंडा फहराने और परेड देखने का दिन नहीं है, यह देश के लिए कुछ करने का अवसर है। आज 62 युवाओं ने अपनी रगों का खून देकर किसी की जिंदगी बचाने का संकल्प लिया। यही सच्ची देशभक्ति है।”
सम्मानित अतिथि और जनप्रतिनिधि
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विकास सिंह, उपाध्यक्ष सरफराज खान, उप सचिव आशीष यादव, उप कोषाध्यक्ष शारूफ आलम, महामंत्री शहजाद अंसारी, महासचिव विकाश यादव, संरक्षक सतीश साव, मीडिया प्रभारी अजय मेहता समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
साथ ही बरही पूर्वी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि छोटन ठाकुर, आजसू पार्टी के महासचिव संजय मेहता, कांग्रेस पार्टी के नेता अरुण साहू, मोहम्मद नईम,सचिन कुमार, परमेश्वर यादव, प्रकाश यादव, राजेंद्र यादव, प्रताप यादव, रवि यादव, गौतम गुप्ता, अहमद खान, सहमद खान, सद्दाम ख़ान, जुनैद अंसारी, पंकज पासवान, अनुपम मेहता और शंकर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
संस्था का दृढ़ संकल्प
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा –
“आजादी केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी देती है। हमारा उद्देश्य है कि समाज का हर युवा जाति और धर्म से ऊपर उठकर साल में कम से कम एक बार रक्तदान करे। रक्तदान करना ही सच्ची मानवता और देशभक्ति है।”











