इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

दिल्ली में मानसून से पहले एक्शन में कमिश्नर:किशनगंज अंडरब्रिज और नालों का किया निरीक्षण; सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांची

On: June 2, 2026 7:25 PM
Follow Us:

आगामी मानसून में दिल्ली वालों को जलभराव से बचाने के लिए दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर संजीव खिरवार खुद सड़कों पर उतरे। कमिश्नर ने सिटी एसपी जोन के किशनगंज रेलवे अंडर ब्रिज पदम नगर और शास्त्री नगर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। सबसे पहले कमिश्नर किशनगंज अंडरब्रिज पहुंचे, जो हर साल बारिश में डूब जाता है। वहां उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम देख अतिरिक्त पंपों की व्यवस्था करने को कहा। इसके बाद उन्होंने पदम नगर की सड़क संख्या-10 के बड़े नाले से गाद (सिल्ट) हटाने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। सड़कों की क्वालिटी जांची, डीसी को जिम्मेदारी शास्त्री नगर के एम और ई ब्लॉक में सड़क निर्माण का निरीक्षण करते हुए कमिश्नर ने साफ किया कि घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने पर सीधे इंजीनियर जिम्मेदार होंगे। दौरे में उनके साथ सिटी एसपी जोन की उपायुक्त कनिका और प्रमुख अभियंता पीसी मीणा मौजूद रहे। आयुक्त संजीव खिरवार ने कहा, नागरिकों को जलभराव से राहत देना निगम की प्राथमिकता है। जल निकासी तंत्र की कार्यप्रणाली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी विभाग आपसी समन्वय से मानसून पूर्व की तैयारियां समय से पहले पूरी करें। दौरे के बाद ड्रेनेज विभाग में हड़कंप है। किशनगंज अंडर ब्रिज पर जलभराव रोकने के लिए 24 घंटे मॉनिटरिंग टीम तैनात करने की तैयारी शुरू हो गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CBSE चेयरमैन और सचिव का तबादला:केंद्र सरकार का ऑन-स्‍क्रीन मार्किंग विवाद के चलते फैसला, जांच के लिए कमेटी भी बनाई

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका:शरीर पर मिले चोट के निशान, प्रेम-प्रसंग में वारदात को अंजाम देने का शक

दिल्ली में परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन:बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करें; गोली मारकर की थी हत्या

ICC ने क्रिकेट कनाडा की सदस्यता को सस्पेंड किया:खिलाड़ियों पर असर नहीं होगा, काउंसिल की फंडिंग से खेलेंगे टूर्नामेंट

डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी गुजरात पहुंची:अंबानी परिवार की मेहमान बनीं, जामनगर में रिलायंस के वनतारा में रुकेंगी

पलामू में मुजाहिद अंसारी हत्याकांड का खुलासा:दोस्त ने एक साल पहले हुए झगड़े का लिया बदला, जंगल में की थी हत्या; दो गिरफ्तार

Leave a Comment