इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

दिल्ली में युवक ने यमुना नदी में लगाई छलांग:पत्नी से चल रहा था विवाद, डीएनडी फ्लाईओवर पर मिली स्कूटी और मोबाइल

On: June 29, 2026 8:47 PM
Follow Us:

दिल्ली में डीएनडी फ्लाईओवर से एक युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। घटना का वीडियो डीएनडी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ, बोट क्लब और अन्य बचाव दल पहुंच गए। टीमें युवक की काफी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस को मौके से युवक की स्कूटी, कपड़े और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। युवक की पहचान प्रीत विहार निवासी अंकित शर्मा के रूप में हुई है। अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस अधिकारी ने बताया युवक का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते उसने छलांग लगाई है। जामिया नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस और एनडीआरएफ की टाम कर रही तलाश जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात करीब 2:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने यमुना पुल से नदी में कूद गया है। सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ और अन्य राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गए। टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। घटनास्थल पर तलाशी के दौरान युवक के कपड़े, मोबाइल और स्कूटी बरामद हुई। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि युवक ने वास्तव में नदी में छलांग लगाई थी या उसके लापता होने के पीछे कोई अन्य वजह तो नहीं है। सीसीटीवी में कैद हुई घटना घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में सफाई दिखाई दे रहा है कि युवक अपनी स्कूटी से वहां आता है और उसके बाद वहां पर स्कूटी के साथ खड़ा रहता है। इसी दौरान कई वाहन वहां से गुजरते हुए भी दिखाई दे रहे है। कुछ देर बाद युवक वहां दिखाई नहीं देता। अंधेरा व रात होने की वजह से यह साफ नहीं दिख रहा है कि युवक नदी में कूदा है या नहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली में EV पर रोड टैक्स-रजिस्ट्रेशन फ्री:₹30 लाख तक की गाड़ियों पर छूट; 2028 से पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर्स बंद होंगे

चतरा में 5 वर्षीय बच्चे को बाइक ने रौंदा, मौत:तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से हुआ हादसा, दो आरोपी हिरासत में

दिल्ली में ‘सहकार से समृद्धि–सहकारिता सप्ताह 2026’ की शुरुआत:6 जुलाई तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम, सीएम रेखा ने जागरूकता वैन को दिखाई झंडी

दिल्ली विधानसभा में डॉ. आशुतोष मुखर्जी को श्रद्धांजलि:विशेष ग्रंथ होगा जारी, जेपी नड्डा करेंगे संकलित भाषणों का लोकार्पण, सीएम रहेंगी मौजूद

DU एडमिशन में फंसे 20 हजार छात्र:CBSE री-इवैल्युएशन में देरी, सीटें फुल होने का डर; यूनिवर्सिटी ने कहा- पैनिक न हों, मिलेगा मौका

काव्या मारन क्या म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध से करेंगी शादी:अनिरुद्ध के अंकल बोले- दोनों की शादी होगी; सनराइजर्स हैदराबाद कि मालिक हैं काव्या

Leave a Comment