इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

गिरिडीह में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:ससुराल जाते वक्त बाइक सवार को सामने से मारी टक्कर, परिजनों ने किया सड़क जाम

On: May 11, 2026 6:08 PM
Follow Us:

गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक सूरज यादव की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गांवा-तिसरी मुख्य मार्ग जाम कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आवागमन बहाल हो सका। मृतक की पहचान खटपोक निवासी रामेश्वर यादव के पुत्र सूरज यादव के रूप में हुई है। सूरज अपनी बाइक से अपने ससुराल ककनी जा रहा था। गांवा की ओर से गिरिडीह जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने केंवटाटांड़ पुल के पास उसकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सूरज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा, जबकि चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तिसरी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तुरंत ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी पहुंचाया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम वहां डॉ. महेश्वरम और जैनेंद्र ने प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। आक्रोशित परिजन और स्थानीय ग्रामीण सड़क पर उतर आए और गांवा-तिसरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम हटाया गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की पहचान तथा चालक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

TMC 31 सीटों के नतीजों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची:कहा- यहां जीत का अंतर SIR में कटे वोटों से कम, कोर्ट बोला- नई याचिकाएं लगाएं

पाकुड़ में सियार के हमले में बच्चा घायल:दो दिन पहले सियार ने तीन साल की बच्ची को मार डाला था, लोगों में दहशत

जैकलीन फर्नांडिस के सरकारी गवाह बनने पर ED की आपत्ति:एजेंसी बोली- एक्ट्रेस पीड़ित नहीं, सुकेश के जुर्म पता होने के बाद भी लिए करोड़ों के गिफ्ट

पाकुड़ में निर्माणाधीन मकान में लाखों की चोरी:दरवाजा तोड़कर घुसे चोर, घर का सामान किया साफ, पुलिस जांच में जुटी

‘एक था टाइगर’ लिखने वाले नीलेश मिश्रा का इंटरव्यू:‘कूद’ के जरिए मैं एक्टिंग के किंडरगार्टन में आया, शोहरत ही अंतिम लक्ष्य नहीं

उम्र महज एक नंबर:रग्बी में इतिहास रचने वालीं 51 साल की मनजिंदर बनीं ब्रिटेन की पहली सिख सूमो रेसलर

Leave a Comment