इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

पाकुड़ में सियार के हमले में बच्चा घायल:दो दिन पहले सियार ने तीन साल की बच्ची को मार डाला था, लोगों में दहशत

On: May 11, 2026 6:08 PM
Follow Us:

पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लखीनारायणपुर गांव में सियार के हमले से एक पांच वर्षीय बच्चा घायल हो गया। बच्चे का नाम जुबैर शेख है और उसका इलाज किया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह घटना सोमवार को हुई, जब जुबैर शेख सोया हुआ था। सियार ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे के चिल्लाने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सियार वहां से भाग गया। बच्चे के पिता सदीकुल शेख ने बताया कि हमले में जुबैर के गर्दन और चेहरे पर चोटें आई हैं।लखीनारायणपुर गांव में सियार का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बीते शुक्रवार को भी सियार के हमले में तीन माह की एक बच्ची की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य बच्ची घायल हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि सियार गांव के पास एक कब्रिस्तान में सैकड़ों की संख्या में रहते हैं। सियार ने कई बकरियों को भी अपना निशाना बनाया है ग्रामीणों के अनुसार, रात के समय सियार का आतंक बढ़ जाता है। वे मवेशियों पर भी हमला करने से नहीं चूकते हैं। सियार ने कई बकरियों को भी अपना निशाना बनाया है, जिससे गांव के लोग काफी परेशान हैं। इधर, सोमवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिसफिका हसन ने गांव का दौरा किया और घायल बच्चे का हालचाल जाना। उन्होंने इस मामले को गंभीर बताया और कहा कि वन विभाग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। मिसफिका हसन ने वन विभाग के अधिकारियों से मिलकर इस समस्या के ठोस समाधान पर चर्चा करने की बात कही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

TMC 31 सीटों के नतीजों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची:कहा- यहां जीत का अंतर SIR में कटे वोटों से कम, कोर्ट बोला- नई याचिकाएं लगाएं

गिरिडीह में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:ससुराल जाते वक्त बाइक सवार को सामने से मारी टक्कर, परिजनों ने किया सड़क जाम

जैकलीन फर्नांडिस के सरकारी गवाह बनने पर ED की आपत्ति:एजेंसी बोली- एक्ट्रेस पीड़ित नहीं, सुकेश के जुर्म पता होने के बाद भी लिए करोड़ों के गिफ्ट

पाकुड़ में निर्माणाधीन मकान में लाखों की चोरी:दरवाजा तोड़कर घुसे चोर, घर का सामान किया साफ, पुलिस जांच में जुटी

‘एक था टाइगर’ लिखने वाले नीलेश मिश्रा का इंटरव्यू:‘कूद’ के जरिए मैं एक्टिंग के किंडरगार्टन में आया, शोहरत ही अंतिम लक्ष्य नहीं

उम्र महज एक नंबर:रग्बी में इतिहास रचने वालीं 51 साल की मनजिंदर बनीं ब्रिटेन की पहली सिख सूमो रेसलर

Leave a Comment