इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

गलियों में मर्डर, पुलिस कर रही हाईवे पर गश्ती:बड़ा तालाब, धुर्वा सेक्टर-2, हरमू फल मंडी व मोरहाबादी क्राइम के नए स्पॉट

On: September 27, 2026 8:26 AM
Follow Us:

राजधानी में अपराध का नक्शा तेजी से बदल रहा है। पारंपरिक संवेदनशील इलाकों से इतर अब शहर के भीतर चार ऐसे नए ‘क्राइम हॉटस्पॉट’ उभर आए हैं, जहां हत्या, चाकूबाजी, छिनतई और सरेआम लूटपाट की घटनाएं आम हो चुकी हैं। बड़ा तालाब, हरमू फल मंडी-नदी ग्राउंड, धुर्वा सेक्टर-2 और मोरहाबादी ऐसे केंद्र बन गए हैं जहां अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिसकर्मियों से भी उलझने से नहीं हिचक रहे हैं। बड़ा तालाब के आसपास छिनतई आम थाना : कोतवाली। इलाके में रात ढलते ही असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है। हत्या की वारदातें और शव बरामदगी से लोगों में दहशत रहती है।
आपराधिक घटनाएं… 17 जुलाई : लूटपाट। 25 अगस्त : हरमू निवासी युवक उपेंद्र मिश्रा की हत्या। 8 सितंबर : कर्बला चौक निवासी मो. सरवर का शव बरामद। 10 सितंबर : सेवा सदन के पास छात्रा और विनीत कुमार पोद्दार से मोबाइल छिनतई। 13 सितंबर : रात 9 बजे निजान कॉलोनी निवासी मो. अरसलान से मोबाइल की छिनतई। मोरहाबादी इलाका बना स्नैचिंग हब थाना : लालपुर। यहां तेज रफ्तार बाइक सवार मॉर्निंग वॉकर्स, मंदिर से लौटती महिलाओं और अकेले खड़े लोगों की सोने की चेन व मोबाइल को निशाना बनाते हैं। आपराधिक घटनाएं… 8 अगस्त : मॉर्निंग वॉक कर रहे दीपक कुमार सिंह के गले से 10 लाख रुपए मूल्य की सोने की दो चेन झपटीं। 10 सितंबर : रजिस्ट्री ऑफिस के पास कार धुलवा रहे व्यक्ति के गले से सोने की चेन छीनी। 23 सितंबर : मंदिर से लौट रही महिला के गले से सोने की चेन झपटकर बाइक सवार भागे। हरमू फल मंडी चाकूबाजी व लूट के अड्‌डे थाना : अरगोड़ा। यहां सुनसान और अंधेरे का फायदा उठाकर नशेड़ी राहगीरों, फल व्यापारियों और बाहरी ट्रक ड्राइवरों को चाकू की नोक पर लूटते हैं।
आपराधिक घटनाएं… 10 सितंबर : फल मंडी के पास चाकू दिखाकर ₹22,000 लूटे। 20 सितंबर : चाकू की नोक पर ट्रक चालक से नकदी लूटी। 23 सितंबर : रात 10 बजे बाइक सवारों ने राहगीर का मोबाइल छीना और रातू रोड की ओर फरार हो गए। धुर्वा सेक्टर-2 में हमला व गुंडागर्दी तेज थाना : जगन्नाथपुर। यहां व्यापारियों पर हमला व गुंडागर्दी आम है। नशे में मारपीट, दिनदहाड़े दुकानों से चोरी और बुजुर्गों से छिनतई यहां होनेवाली आम घटनाएं हैं। आपराधिक घटनाएं… 5 अगस्त : बाइक सवारों ने बुजुर्ग की सोने की चेन छीनी। 30 अगस्त : सेक्टर-2 मार्केट में दुकान में तोड़फोड़, लूटपाट। 14 सितंबर : बर्तन दुकान से ₹2 लाख की चोरी। 21 सितंबर : शराब विवाद में ऑटो चालक पर हमला; मौत। संदिग्धों पर कार्रवाई जरूरी अपराध के नए हॉटस्पॉट का उभरना शहरी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा का संकेत है। ऐसे स्थानों पर नियमित पेट्रोलिंग, सीसीटीवी की प्रभावी निगरानी, समुचित स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था और संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई जरूरी है। थाना स्तर पर अपराध के पैटर्न का विश्लेषण कर पुलिस संसाधनों की तैनाती की जाए तो घटनाओं को रोकने में मदद मिल सकती है। स्थानीय लोगों की सूचना और सामुदायिक सहयोग भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अन्वेष मंगलम, रिटायर्ड डीजी, मध्य प्रदेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड में मानसून का कोटा लगभग पूरा:पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में बारिश, रांची में आज से खिली रहेगी धूप

रांची के योग शिक्षक की वियतनाम में मौत:बेकाबू स्कूटी कार से टकरायी, जमशेदपुर का दोस्त गंभीर, सोमवार तक पहुंच सकती है बॉडी

जमशेदपुर में LIC भवन की चौथी मंजिल में लगी आग:सुरक्षाकर्मियों ने देखा धुआं और आग, भवन में मौजूद दो कर्मचारी सुरक्षित निकाले गए

रजरप्पा में आर्टिगा-बस की टक्कर,1 मरा, 3 घायल:पहले ब्रेकडाउन पिकअप से टकराई कार, फिर बस से भिड़ी; पटना के प्रसेनजीत पांडे की मौत

CBSE के नए चेयरमैन बने मंदीप भंडारी:2001 बैच के IAS अधिकारी हैं, सरकार की 4 महीने में इस पद पर तीसरी नियुक्ति

तमिलनाडु CM बोले- मेरी मोटी चमड़ी, आलोचना से नहीं डरता:सच कहूं तो इससे ज्यादा की उम्मीद; DMK पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

Leave a Comment