इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

जमशेदपुर में LIC भवन की चौथी मंजिल में लगी आग:सुरक्षाकर्मियों ने देखा धुआं और आग, भवन में मौजूद दो कर्मचारी सुरक्षित निकाले गए

On: September 27, 2026 8:26 AM
Follow Us:

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) भवन की चौथी मंजिल पर शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे अचानक आग लग गई। बैंक ऑफ बड़ौदा के सुरक्षाकर्मियों ने भवन से आग और धुआं निकलता देखा और तत्काल LIC प्रबंधन, पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। उस समय भवन में मौजूद दो कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। चार दमकल ने सुबह चार बजे आग पर काबू सूचना के बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह चार बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। दमकलकर्मियों ने आग को भवन की अन्य मंजिलों और आसपास की इमारतों तक फैलने से रोक लिया। चौथी मंजिल पर LIC का कार्यालय और कॉन्फ्रेंस हॉल स्थित है। आग से वहां रखे फर्नीचर, दस्तावेज और अन्य सामान को काफी नुकसान होने का अनुमान है। आग की सूचना मिलने के बाद LIC के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। पुलिस और दमकल विभाग की टीम आग लगने के कारणों के साथ-साथ इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है। अधिकारियों के अनुसार जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आग से LIC कार्यालय में रखे दस्तावेज, फर्नीचर और अन्य सामान को कितना नुकसान हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गलियों में मर्डर, पुलिस कर रही हाईवे पर गश्ती:बड़ा तालाब, धुर्वा सेक्टर-2, हरमू फल मंडी व मोरहाबादी क्राइम के नए स्पॉट

झारखंड में मानसून का कोटा लगभग पूरा:पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में बारिश, रांची में आज से खिली रहेगी धूप

रांची के योग शिक्षक की वियतनाम में मौत:बेकाबू स्कूटी कार से टकरायी, जमशेदपुर का दोस्त गंभीर, सोमवार तक पहुंच सकती है बॉडी

रजरप्पा में आर्टिगा-बस की टक्कर,1 मरा, 3 घायल:पहले ब्रेकडाउन पिकअप से टकराई कार, फिर बस से भिड़ी; पटना के प्रसेनजीत पांडे की मौत

CBSE के नए चेयरमैन बने मंदीप भंडारी:2001 बैच के IAS अधिकारी हैं, सरकार की 4 महीने में इस पद पर तीसरी नियुक्ति

तमिलनाडु CM बोले- मेरी मोटी चमड़ी, आलोचना से नहीं डरता:सच कहूं तो इससे ज्यादा की उम्मीद; DMK पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

Leave a Comment