इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

जम्मू-कश्मीर में 65 पाकिस्तानी आतंकी एक्टिव, 60 लश्कर-जैश से जुड़े:शाह ने 4 दिन पहले कहा था- घाटी में अब एक भी लोकल आतंकी नहीं

On: November 25, 2026 5:45 PM
Follow Us:

जम्मू-कश्मीर में 65 पाकिस्तानी आतंकी एक्टिव हैं। इनमें 35 आतंकी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और 25 जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े हैं। यानी कुल 60 आतंकी इन दोनों संगठनों के हैं। बाकी 5 आतंकी दूसरे प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हैं। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में अब कोई लोकल आतंकी एक्टिव नहीं है। 18 नवंबर को कुलगाम में आखिरी स्थानीय आतंकी लतीफ भट मारा गया था। इसके 3 दिन बाद गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि घाटी में अब कोई लोकल आतंकी नहीं बचा है। लश्कर-जैश के आतंकी उरी, पुलवामा अटैक में शामिल रहे लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद को 2001 के संसद हमले, 2016 के उरी हमले और 2019 के पुलवामा हमले के लिए जिम्मेदार माना गया है। ये संगठन पाकिस्तान से काम करते हैं और LoC के रास्ते आतंकियों की घुसपैठ कराते हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 18 नवंबर को कहा था कि जम्मू-कश्मीर कुछ ही विदेशी आतंकी बचे हैं। जल्द ही उन्हें खत्म कर दिया जाएगा। इनकी मौजूदगी पुंछ, राजौरी, किश्तवाड़ और डोडा में बताई गई है। यह संख्या खुफिया रिपोर्ट के आधार पर तय की गई है। आतंकी लगातार ठिकाने बदलते रहते हैं, इसलिए इसमें बदलाव हो सकता है। 3 साल में 548 आतंकी घटनाएं हुईं जम्मू-कश्मीर में 2024 से अब तक 548 आतंकी घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में 45 जवान शहीद हुए हैं और 138 आतंकी मारे गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CDS बोले- ऑपरेशन सिंदूर भविष्य के युद्ध का टेम्प्लेट:जंग एकसाथ जमीन-समुद्र-आसमान में लड़ी जाएगी, जो इनको साध लेगा, वही जीतेगा

नवजात की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा:ऑक्सीजन पाइप नहीं देने का आरोप, पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन

रोहित फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान:हार्दिक की जगह लेंगे, 5 IPL खिताब जिताए, 11 सीजन संभाली टीम की कैप्टेंसी

गोड्डा में रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर हथियार संग फोटो-वीडियो पोस्ट करता था, दो देशी कट्टे और दो कारतूस जब्त

अमित शाह से मिले रणबीर और साई पल्लवी:गृह मंत्री ने रामायण टीम को ग्लोबल सक्सेस पर बधाई दी; ऑस्कर की रेस में फिल्म

पेरेंट्स बच्चों के X अकाउंट कंट्रोल कर सकेंगे:इस्तेमाल का समय तय कर सकेंगे; बालिग होते ही लिमिट खत्म होगी

Leave a Comment