इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

चक्की मोड़ में 90 फीट के पंडाल में होंगे बाबा बैद्यनाथ के दर्शन

On: October 10, 2026 9:31 AM
Follow Us:

सिटी एंकर श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति सेक्टर-3सी, सेन्टर मार्केट चक्की मोड़ की ओर से इस वर्ष दुर्गापूजा उत्सव को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पूजा मैदान में आयोजित होने वाली पूजा में इस बार श्रद्धालुओं को भव्य पूजा पंडाल आैर मूर्ति देखने को मिलेगा। समिति की ओर से देवघर के बाबा वैद्यनाथ मंदिर (शिव-पार्वती) के स्वरूप का भव्य पूजा पंडाल निर्मित कराया जा रहा है। पूजा पंडाल के निर्माण का जिम्मा पिंड्राजोरा केलिया डाबर के मंगल प्रजाप​ित और रुपक महतो को सौंपा गया है, जो अपने 10-15 कुशल सहयोगियों की टीम के साथ दिन-रात पंडाल को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस विशाल पंडाल की ऊंचाई 90 फीट और चौड़ाई 45 फीट होगी। इसे मजबूत और कलात्मक आकार देने के लिए लगभग 2000 से अधिक बांसों का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा लकड़ी के बीट और थरमोकोल का भी उपयोग किया जा रहा है। सप्तमी से शुरू होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, संध्या आरती सेक्टर-3 में आयोजित दुर्गा पूजा समिति की ओर से महा सप्तमी से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। सप्तमी के दिन डांडिया का आयोजन किया जाएगा, जबकि महानवमी पर सिंदूर खेला होगा। पूजा के दौरान प्रतिदिन पुष्पांजलि, भोग, आरती, अपराजिता पूजा और संध्या आरती आकर्षण का केंद्र होगी। वहीं, तीन दिनों तक महाभोग का वितरण किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि 25 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। आयोजन में जुटे समिति के पदाधिकारी और सदस्य पूजा के सफल और सुचारू संचालन के लिए समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। समिति में अध्यक्ष विमलेश पांडेय, उपाध्यक्ष बसावन प्रसाद, सचिव जय सिंह, संयुक्त सचिव नीरज सिंह, कोषाध्यक्ष हर्षवर्ध, संयुक्त कोषाध्यक्ष अविनाश ​िंसह सहित अन्य सदस्य दिन-रात तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। देवघर के बाबा वैद्यनाथ मंदिर का प्रारुप। पंडाल के साथ-साथ इस बार मां दुर्गा की प्रतिमा भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगी। पूजा आयोजन समिति के संरक्षक रतन साह ने बताया कि यहां 48 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार पंडाल निर्माण पर करीब 8 लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं। वहीं, पंडाल में 75 हजार की प्रतिमा स्थापित किया जाएगा। पंडाल में स्थापित की जाने वाली माता दुर्गा की मूर्ति चास के मूर्तिकार राजू पाल प्रतिमा को अंतिम रूप दे रहे हैं। पंडाल और उसके आसपास के पूरे क्षेत्र में आधुनिक व विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। आठ लाख का पंडाल तो 75 हजार की प्रतिमा होगी स्थापित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment