इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी

On: October 10, 2026 9:31 AM
Follow Us:

भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिले में चल रहे 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को अभियान का 44वां दिन पूरा हुआ। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-डालसा अध्यक्ष राज कमल मिश्रा तथा डालसा सचिव मनोरंजन कुमार के निर्देश पर किस्को प्रखंड की हिसरी पंचायत अंतर्गत ग्राम हिसरी के विभिन्न टोलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पराविधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ जागरूकता शिविर भी आयोजित हुआ। ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान पीएलवी शाहिद हुसैन, निशा कुमारी तथा कलिंदर उरांव ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। पीएलवी कलिंदर उरांव ने ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता, ज्ञान एवं शिक्षा सहायता, पहुंच योजना तथा नालसा डॉन योजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोग विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान ग्रामीणों को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 के उपयोग की जानकारी भी दी गई। पीएलवी शाहिद हुसैन ने मानव-वन्यजीव संघर्ष, एसिड हमले के पीड़ितों के लिए उपलब्ध कानूनी सेवाओं, मानव तस्करी से बचाव तथा नालसा जागृति योजना के बारे में जानकारी दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment