इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

सेना के लिए 1,577 करोड़ रुपए के रक्षा सौदे हुए:लॉइटरिंग म्यूनिशन सिस्टम और हथियार खरीदे जाएंगे

On: August 14, 2026 11:44 PM
Follow Us:

रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को भारतीय सेना के लिए लॉइटरिंग म्युनिशन सिस्टम, म्यूनिशन और दूसरे सामान खरीदने के लिए दो कंपनियों के साथ करीब 1,577 करोड़ रुपए के कॉन्ट्रैक्ट किए। नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में इन कॉन्ट्रैक्ट पर दस्तखत किए गए। मंत्रालय ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। टाटा और NIBE के साथ कॉन्ट्रैक्ट मंत्रालय ने कहा, “रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए लॉटरिंग म्युनिशन सिस्टम, म्युनिशन और दूसरे सामान की खरीद के लिए टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और निबे प्राइवेट लिमिटेड के साथ करीब 1,577 करोड़ रुपए के कॉन्ट्रैक्ट किए हैं।” मंत्रालय के मुताबिक, लॉइटरिंग म्यूनिशन सिस्टम एक अहम उपकरण है। इसे आर्टिलरी रेजिमेंट की क्षमता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। इससे भारतीय सेना की कुल ऑपरेशनल क्षमता मजबूत होगी। NIBE लिमिटेड को भारतीय सेना से ₹563 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसमें 30 ‘लॉइटर म्यूनिशन सिस्टम’ जिसमें 300 लॉइटर म्यूनिशन और टेस्टिंग इक्विपमेंट और एक्सेसरी शामिल हैं। यह कॉन्ट्रैक्ट 12 महीनों के अंदर अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा। इस खरीद से सेना को क्या फायदा होगा… 1. आर्टिलरी की क्षमता बढ़ेगी: तोपखाने की यूनिटों को दुश्मन के महत्वपूर्ण लक्ष्यों का पता लगाने और उन्हें निशाना बनाने में अतिरिक्त क्षमता मिलेगी। 2. लक्ष्य पर हमला करने में लचीलापन: सिस्टम को टारगेट वाले एरिया में भेजकर वहां कुछ समय तक लक्ष्य तलाशा जा सकता है। 3. तेज रिएक्शन: लक्ष्य मिलने के बाद उसी सिस्टम का इस्तेमाल हमला करने के लिए किया जा सकता है। 4. बाय इंडियन कैटेगरी में खरीद: इस खरीद से घरेलू रक्षा उद्योग और भारत में सैन्य उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 5. फास्ट ट्रैक प्रोक्योरमेंट: खरीद फास्ट ट्रैक प्रोसीजर के तहत की गई है। इसका उद्देश्य जरूरी सैन्य क्षमता को सामान्य लंबी खरीद प्रक्रिया की तुलना में तेजी से उपलब्ध कराना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

MG Hector Hawk EV की अनुमानित कीमत 22 लाख रुपए:26 अगस्त 2026 को लॉन्च की उम्मीद, इलेक्ट्रिक SUV में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और सनरूफ

कप्तान बनने के बाद डबल हुई गिल की परफॉर्मेस:बैटिंग औसत 82 पार, हर तीसरी पारी में शतक; सिर्फ डॉन ब्रैडमैन से पीछे

इंडिपेंडेंस डे से पहले तिरंगे के रंग में रंगी दिल्ली:इंडिया गेट-राष्ट्रपति भवन तक दिखा आजादी का जश्न

विमेंस हॉकी में किसी को भी हरा सकता है भारत:गोलकीपर सविता पुनिया ने कहा- विमेंस टीम में वर्ल्ड कप मेडल जीतने की काबिलियत

हैदराबाद लॉ यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट्स के खिलाफ ऑर्डर पर यू-टर्न:BCI ने कहा था- वकील नहीं बनेंगे; छात्रों ने CJI को गेस्ट बनाने पर चिट्ठी लिखी थी

CJI बोले- संविधान देश की सबसे बड़ी ताकत:न्यायपालिका किसी के पक्ष-विपक्ष का फैसला नहीं करती; पेंडिंग केस लिए बनाई योजना

Leave a Comment