इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

पानी को लेकर खिलाड़ियों के झगड़े में कोच की मौत:श्रीलंका के वनडे कप्तान मेंडिस को कोचिंग दी, 17 साल का लड़का आरोपी

On: August 13, 2026 11:44 PM
Follow Us:

श्रीलंका में पानी को लेकर खिलाड़ियों के झगड़े में 62 साल के एक कोच की मौत हो गई। घटना 8 अगस्त की है, लेकिन इसकी जानकारी गुरुवार को आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार एक मैच के दौरान 2 खिलाड़ियों में पानी के लिए झगड़े हुआ। इस दौरान कोच
सुमिथ फर्नांडो को चोट लग गई। सुमिथ को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 11 अगस्त को उन्होंने दम तोड़ दिया। 13 अगस्त को कोच फर्नांडो का अंतिम संस्कार हुआ। फर्नांडो श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट कप्तान कुसल मेंडिस को स्कूल के दिनों में कोचिंग देते थे। पुलिस ने इस मामले में 17 साल के एक स्कूली खिलाड़ी को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी को बाल हिरासत में भेजा पुलिस ने आरोपी को कोलंबो की अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने आरोपी को 17 अगस्त तक जुवेनाइल सुपरविजन में रखने का आदेश दिया है। सुमिथ क्लब क्यूरेटर भी रहे सुमिथ कोलंबो के बाहरी इलाके मोरातुवा के प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज के पूर्व कोच थे। वे ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंड एथलेटिक क्लब के क्यूरेटर भी रहे। यह क्लब श्रीलंका में फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलता है। —————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें गॉल टेस्ट- भारत तीन लेफ्ट आर्म स्पिनर उतार सकता है:गेंदबाजी कोच मोर्केल ने संकेत दिए; कहा- कुलदीप, जडेजा और सुथार की स्किल्स अलग भारत गॉल टेस्ट में तीन लेफ्ट आर्म स्पिनर उतार सकता है। टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसके संकेत दिए। टीम कुलदीप यादव, मानव सुथार और रवींद्र जडेजा को प्लेइंग-11 में मौका दे सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विमेंस हॉकी में किसी को भी हरा सकता है भारत:गोलकीपर सविता पुनिया ने कहा- विमेंस टीम में वर्ल्ड कप मेडल जीतने की काबिलियत

हैदराबाद लॉ यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट्स के खिलाफ ऑर्डर पर यू-टर्न:BCI ने कहा था- वकील नहीं बनेंगे; छात्रों ने CJI को गेस्ट बनाने पर चिट्ठी लिखी थी

CJI बोले- संविधान देश की सबसे बड़ी ताकत:न्यायपालिका किसी के पक्ष-विपक्ष का फैसला नहीं करती; पेंडिंग केस लिए बनाई योजना

स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस हुई एक्टिव:पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों ने देर रात किया औचक निरीक्षण

कैब-कंपनियां कन्फर्म बुकिंग के लिए एक्स्ट्रा पैसा नहीं मांग सकेंगी:सरकार बोली- एड ऑन और टिप जैसे ऑप्शन बंद करो, जल्दी बुकिंग के लिए मिलता है मैसेज

मानसून सत्र में 19 कैग रिपोर्ट पेश, चार विधेयक पारित:13 घंटे 19 मिनट चली कार्यवाही; नियम 280 के तहत 52 जनहित के मुद्दे उठे

Leave a Comment