इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

मानसून सत्र में 19 कैग रिपोर्ट पेश, चार विधेयक पारित:13 घंटे 19 मिनट चली कार्यवाही; नियम 280 के तहत 52 जनहित के मुद्दे उठे

On: August 12, 2026 11:38 PM
Follow Us:

दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र सफल रहा। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सत्र की उपलब्धियों और विधायी कामकाज की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष की नेता की लगातार अनुपस्थिति के बावजूद सदन में 13 घंटे 19 मिनट कार्यवाही चली। इस दौरान 19 कैग रिपोर्ट पेश की गई और चार महत्वपूर्ण विधेयक पारित हुए। अध्यक्ष ने बताया कि नियम 280 के तहत सदस्यों ने कुल 52 जनहित के मुद्दे उठाए। सामान्य तौर पर प्रतिदिन 10 सदस्यों के लिए निर्धारित सीमा के बावजूद एक दिन में 23 सदस्यों को जनहित के विषय उठाने का अवसर दिया गया। 48 में से 44-45 सत्तापक्ष के सदस्य रहे मौजूद
गुप्ता ने कहा कि विधानसभा में 22 विपक्षी सदस्य हैं, जिनमें करीब 20 सदन में उपस्थित रहे। वहीं सत्तापक्ष के 48 में से करीब 44-45 सदस्य सदन में मौजूद रहे। उन्होंने 7वीं और 8वीं विधानसभा के कामकाज की तुलना करते हुए कहा कि 7वीं विधानसभा ने पांच साल में पांच सत्र आयोजित किए थे, जबकि 8वीं विधानसभा ने डेढ़ साल से भी कम समय में छह सत्र आयोजित कर लिए हैं। नागरिक समस्याओं से लेकर दंगों पर चर्चा
सत्र में कूड़ा निस्तारण, जलभराव, आवारा पशु, पीडब्ल्यूडी की सड़कों और बिजली बिलों से जुड़े मुद्दे उठे। उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों में राजनीतिक नेताओं की भूमिका और सजा के मुद्दे पर दो दिवसीय अल्पकालिक चर्चा भी हुई। दिल्ली लक्ष्मी योजना पर सदन ने सर्वसम्मति से बधाई प्रस्ताव पारित किया। श्री गुरु नानक साहिब जी के प्रकाश उत्सव पर शुभकामनाएं दी गईं। पूर्व विधायकों और दिल्ली में आग की घटनाओं के पीड़ितों को श्रद्धांजलि भी दी गई। चार विधेयक हुए पारित
सत्र में दिल्ली बेड एंड ब्रेकफास्ट प्रतिष्ठान (निरसन) विधेयक, 2026, नागरिकों को समयबद्ध और सुगम सेवाओं के अधिकार से संबंधित विधेयक, 2026, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (संशोधन) विधेयक, 2026 और दिल्ली अग्निशमन सेवा (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित किए गए। अध्यक्ष ने कहा कि इनसे जनसेवाओं, शहरी आश्रय व्यवस्था और अग्निशमन सेवाओं में सुधार होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विमेंस हॉकी में किसी को भी हरा सकता है भारत:गोलकीपर सविता पुनिया ने कहा- विमेंस टीम में वर्ल्ड कप मेडल जीतने की काबिलियत

हैदराबाद लॉ यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट्स के खिलाफ ऑर्डर पर यू-टर्न:BCI ने कहा था- वकील नहीं बनेंगे; छात्रों ने CJI को गेस्ट बनाने पर चिट्ठी लिखी थी

CJI बोले- संविधान देश की सबसे बड़ी ताकत:न्यायपालिका किसी के पक्ष-विपक्ष का फैसला नहीं करती; पेंडिंग केस लिए बनाई योजना

पानी को लेकर खिलाड़ियों के झगड़े में कोच की मौत:श्रीलंका के वनडे कप्तान मेंडिस को कोचिंग दी, 17 साल का लड़का आरोपी

स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस हुई एक्टिव:पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों ने देर रात किया औचक निरीक्षण

कैब-कंपनियां कन्फर्म बुकिंग के लिए एक्स्ट्रा पैसा नहीं मांग सकेंगी:सरकार बोली- एड ऑन और टिप जैसे ऑप्शन बंद करो, जल्दी बुकिंग के लिए मिलता है मैसेज

Leave a Comment