इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस हुई एक्टिव:पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों ने देर रात किया औचक निरीक्षण

On: August 12, 2026 11:38 PM
Follow Us:

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, पार्सल क्षेत्र और प्रवेश-निकास द्वारों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने 15 अगस्त तक अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। स्पेशल सीपी विजय कुमार, ज्वाइंट सीपी ट्रांसपोर्ट रेंज मिलिंद डुंबरे और डीसीपी रेलवे भारत रेड्डी ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने का दौरा किया। इस दौरान एसीपी संजय भारद्वाज, एसएचओ विजय कुमार, एटीओ अजय कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान छत्ता रेल, पार्सल क्षेत्र, प्लेटफॉर्म, छतों और अन्य संवेदनशील हिस्सों की जांच की गई। ऐसे स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए, जहां से बिना नियमित जांच के कोई व्यक्ति स्टेशन में प्रवेश या बाहर निकल सकता है।
संदिग्ध व्यक्ति और सामान की जांच बढ़ाई
स्वतंत्रता दिवस से पहले यात्रियों की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की जांच तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध गतिविधि या वस्तु मिलने पर तत्काल कार्रवाई और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने को कहा गया है। प्रवेश-निकास द्वारों के साथ स्टेशन के आसपास भी पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है।
आरपीएफ के साथ समन्वय मजबूत
पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाया है। संवेदनशील स्थानों पर संयुक्त निगरानी और सूचनाओं के तत्काल आदान-प्रदान के निर्देश दिए गए हैं। 15 अगस्त तक सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विमेंस हॉकी में किसी को भी हरा सकता है भारत:गोलकीपर सविता पुनिया ने कहा- विमेंस टीम में वर्ल्ड कप मेडल जीतने की काबिलियत

हैदराबाद लॉ यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट्स के खिलाफ ऑर्डर पर यू-टर्न:BCI ने कहा था- वकील नहीं बनेंगे; छात्रों ने CJI को गेस्ट बनाने पर चिट्ठी लिखी थी

CJI बोले- संविधान देश की सबसे बड़ी ताकत:न्यायपालिका किसी के पक्ष-विपक्ष का फैसला नहीं करती; पेंडिंग केस लिए बनाई योजना

पानी को लेकर खिलाड़ियों के झगड़े में कोच की मौत:श्रीलंका के वनडे कप्तान मेंडिस को कोचिंग दी, 17 साल का लड़का आरोपी

कैब-कंपनियां कन्फर्म बुकिंग के लिए एक्स्ट्रा पैसा नहीं मांग सकेंगी:सरकार बोली- एड ऑन और टिप जैसे ऑप्शन बंद करो, जल्दी बुकिंग के लिए मिलता है मैसेज

मानसून सत्र में 19 कैग रिपोर्ट पेश, चार विधेयक पारित:13 घंटे 19 मिनट चली कार्यवाही; नियम 280 के तहत 52 जनहित के मुद्दे उठे

Leave a Comment